दीया मिर्जा की शादी में अदिति राव हैदरी ने निभाया साली का फर्ज, जूता छुपाई की तस्वीरें और वीडियो वायरल

दीया मिर्जा की शादी में अदिति राव हैदरी ने निभाया साली का फर्ज, जूता छुपाई की तस्वीरें और वीडियो वायरल

Dia Mirza, Vaibhav Rekhi Wedding Photos Video Viral: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीया मिर्जा और मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन वैभव रेखी ने सोमवार (15 फरवरी) को शादी कर ली है। दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मेहंदी से लेकर जूता छिपाई की रस्मों की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसको दीया के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। दीया मिर्जा की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी देखने को मिलीं, जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दीया मिर्जा की शादी में अदिति राव हैदरी ने साली का फर्ज निभाया था। वैभव मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं। वह फाइनेंसियल इन्वेस्टर और पिरामल फंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर भी हैं।

अदिति राव हैदरी ने चुराए वैभव रेखी के जूते

अदिति राव हैदरी ने चुराए वैभव रेखी के जूते

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने दीया मिर्जा की शादी में साली का फर्ज निभाते हुए जीजा वैभव रेखी के जूते छुपाए। अदिति राव हैदरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जूता छुपाई की तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें अदिति राव हैदरी अपने हाथों में वैभव रेखी के जूते लिए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

अदिति राव हैदरी ने तस्वीर शेयर करते हुए वैभव रेकी की लेग पुलिंह भी की। अदिति ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'हमेशा आपके पीछे खड़ी हूं फादर।'

अदिति राव हैदरी का साड़ी लुक भी हुआ वायरल

अदिति राव हैदरी का साड़ी लुक भी हुआ वायरल

जूता छुपाई की तस्वीर के अलावा अदिति राव हैदरी ने वैभव रेखी के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। दिसमें वो और वैभव रेखी एक दूसरे के साथ खड़े हैं। ये तस्वीर शादी के दिन की ही है। दीया मिर्जा की शादी में अदिति राव हैदरी ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी और उसके साथ पिंक और गोल्डन ब्लाउज पहना था। अदिती ने साड़ी के साथ अपना लुक काफी सिम्पल रखा था। दीया मिर्जा की शादी में अदिति का साड़ी लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेड बनारसी साड़ी में कमाल दिखीं दीया मिर्जा

रेड बनारसी साड़ी में कमाल दिखीं दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने अपनी शादी में रेड बनारसी साड़ी पहनी थी और उसके साथ लाल रंग का दुप्ट्टा लिया था। दीया ने अपनी जूलरी काफी सिम्पल रखी थी। उन्होंन नेकलेस के साथ टीका और इयररिंग्स पहना था। दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी बांद्रा में हुई। जिसमें सिर्फ परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए।

दीया मिर्जा और वैभव रेखी दोनों की ही दूसरी शादी है। दीया मिर्जा ने इससे पहले साहिल सांघा से शादी की थी। जिसके बाद उनका तलाक हो गया। वहीं वैभव रेखी ने पहली शादी योगा और वेलनेस थरेपिस्ट सुनैना से की थी। दोनों की एक बेटी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+