Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए कौन हैं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह, जो तलाक लेने की जगह पहुंची कार के शोरूम

Jyoti Singh Pawan Singh Wife: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अक्सर वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन, इन दिनों पवन सिंह के सुर्खियों में आने की दो वजह है, एक तो उन्हें बीजेपी ने वेस्ट बंगाल की आसनसोल (Asansol) लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

वहीं, दूसरी और सबसे बड़ी वजह यह है कि उनके और उनकी दूसरी वाइफ ज्योति सिंह के बीच पैचअप हो गया है। मीडिया में यह दोनों खबरें साथ-साथ आई है, जिसके बाद से पवन सिंह के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे है। हालांकि, इससे पहले पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे।

Pawan Singh

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक केस की सुनवाई के लिए 22 मार्च को बिहार की आरा कोर्ट में पेश होना था। लेकिन, दोनों कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। कोर्ट में दोनों (पवन सिंह-ज्योति सिंह) के समय पर उपस्थित न होने पर इस मामले की सुकनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख दी गई है।

इस बीच ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए है। जिन्हें देखकर पवन सिंह के फैंस काफी खुश है। क्योंकि, इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है। इतना ही नहीं, ज्योति सिंह ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वो अपने पति पवन सिंह का हाथ थामे गाड़ी के शोरूम में एंट्री लेती हुए नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही पवन सिंह गाड़ी का कवर हटाते हैं वैसे ही ज्योति सिंह पति (पवन सिंह) के पैर छूती हैं। फिर एक्टर पत्नी को गले लगा लेते हैं। बता दें कि ज्योति सिंह ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'नजर ना लगे'।

कौन हैं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह?
पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली हैं। ज्योति सिंह ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है। ज्योति ने पवन सिंह के साथ 06 मार्च 2018 में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद भी ज्योति लाइमलाइट से दूर ही रहती थीं। हालांकि, जब उन्होंने पवन सिंह के साथ अपनी तस्वीरे शेयर करना शुरू किया, तो उन्हें थोड़ी लाइमलाइट मिलनी शुरू हुई थी।

ज्योति ने पति पवन पर लगाए थे मारपीट-एबॉर्शन जैसे गंभीर आरोप
साल 2022 में ज्योति सिंह ने आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। उसवक्त मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि उन्होंने अपने पति पवन सिंह के ऊपर मारपीट-एबॉर्शन जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। ज्योति सिंह ने कहा था कि पवन उन्हें प्रताड़ित करते है। ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया था कि पवन सिंह शादी के बाद अपनी पत्नी पर अत्याचार करते थे। पवन सिंह ने दो बार अपनी पत्नी का गर्भपात कराया था।

ज्योति सिंह खोले थे पवन सिंह के कई राज!
ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते के बारे में कई बात की थीं। ज्योति सिंह ने कहा, अक्षरा ने मुझे बताया कि उसने (पवन सिंह) अपने परिवार के दबाव में शादी की है और पवन हमेशा उससे कहता था कि वह उसकी पत्नी है। ज्योति सिंह ने बताया था कि, 'अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं। उसने मुझे केवल यह बताया था और मेरे पास इसकी रिकॉर्डिंग है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+