दिलीप कुमार के निधन पर कश्मीर वासियों की आंखें हुईं नम, घाटी से दिलीप साहब का क्या खास रिश्ता था, जानें

आज पूरे बॉलीवुड की आंखें नम हैं। बॉलीवुड का एक जगमगाता सितारा आज इस दुनिया को अलविदा कह गया।

नई दिल्ली, 7 जुलाई। आज पूरे बॉलीवुड की आंखें नम हैं। बॉलीवुड का एक जगमगाता सितारा आज इस दुनिया को अलविदा कह गया। जी, हां जो अभी तक इस बात से अनभिगज्ञ हैं उन्हें बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का आज 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। केवल भारत ही नहीं, विश्व के तमाम देश उनके जाने का शोक मना रहे हैं। उनकी मौत की खबर सुनकर कश्मीर की जनता को बड़ा झटका लगा है। कश्मीर से दिलीप कुमार का एक बेहद खास रिश्ता था। कश्मीर की वादियों में दिलीप कुमार ने कई फिल्मों की शूटिंग की। इन फिल्मों में कर्मा, खून पसीना जैसी सुपरहिट फिल्में भी शामिल हैं।

कश्मीर में हुआ सायरा बानो का जन्म

कश्मीर में हुआ सायरा बानो का जन्म

फिल्मों की शूटिंग के अलावा दिलीप कुमार का एक और रिश्ता कश्मीर के साथ है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो का जन्म कश्मीर में ही हुआ था।। कश्मीर के लोगों के अनुसार, दिलीप कुमार ने कश्मीर में पर्यटन को खूब बढ़ावा दिया।

कश्मीर के पर्यटन को दिया बढ़ावा

कश्मीर के पर्यटन को दिया बढ़ावा

दिलीप कुमार के निधन की खबर से कश्मीर की जनता बहुत दुखी हुई है। दिलीप कुमार ने कश्मीर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों की शूटिंग की। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो के पूर्वज भी कश्मीर के ही निवासी थे। उनका कश्मीर में आना जाना लगा ही रहता था। उन्होंने कश्मीर में (विशेष रूप से पहलगाम) ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए खूब प्रयास किए। कश्मीर के कई लोगों को वो समय आज भी याद है जब दिलीप कुमार यहां फिल्मों की शूटिंग किया करते थे।

98 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़ गए दिलीप कुमार

98 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़ गए दिलीप कुमार

एक लंबी बीमारी के बाद आज 98 वर्ष की आयु में दिलीप साहब का निधन हो गया। महान अभिनेता दिलीप कुमार फुफ्फुस बहाव से पीड़ित थे और उनका इलाज मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था। उन्हें लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ थी। जून में दिलीप कुमार को सांस लेने की तकलीफ के चलते दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+