बाबरी मामले में जानिए आज क्या होगा, कई नेताओं को जज ने मिलने के लिए बुलाया
जानिए आज सीबीआई कोर्ट बाबरी विध्वंश मामले में क्या करेगा, विनय कटियार सहित कई नेताओं को जज ने व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बुलाया है
लखनऊ। बाबरी विध्वंश मामले में आज भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित कई नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे। ये तमाम नेता आज कोर्ट में पेश होंगे। लेकिन इन सबके बीच सीबीआईज जज एसके यादव ने विनय कटियार, वीएचपी के नेता विष्णु हरि डालमिया और साध्वी रितंबरा को कोर्ट की सुनवाई से पहले व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए भी बुलाया है। आज 25 साल पुराने मामले में तमाम नेताओं पर सीबीआई कोर्ट आरोप तय करेगा, इसमें मुख्य रूप से विवादित ढांचे को गिराए जाने, व कार सेवको को उकसाने का आरोप है।

इन तमाम आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बुलाने जज ने कहा है कि किसी भी आरोपी को इस मामले में पेशी में आने से छूट नहीं दी जाएगी और इसके लिए दायर किसी भी याचिका को नहीं सुना जाएगा। कोर्ट दो अलग-अलग मामलों में सुनवाई करेगा, जिसके बाद आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे। इसमें महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, बैकुंठ लाल शर्मा, चंपत राय बंसल, महंत धर्म दास, सतीश प्रधान के खिलाफ दूसरे मामले में आरोप तय किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Live- सुनवाई से पहले आडवाणी, जोशी समेत कई नेता कर रहे बैठक
आपको बता दें कि 19 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने आडवाणी, उमा भारती और जोशी सहित 13 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र का मामला चलाए जाने का निर्देश दिया था। हालांकि कल्याण सिंह को इस मामले में संवैधानिक पद पर होने की वजह से छूट दी गई है, वह इस समय राजस्थान के राज्यपाल हैं। कोर्ट ने इस मामले की हर रोज सुनवाई करने का भी आदेश दिया है, इसके साथ ही इस मामले की सुनवाई को दो वर्ष के भीतर खत्म करने को कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद को गिराए जाने को अपराथ माना और कहा कि इस घटना ने देश में संविधान में सेक्युलर फैब्रिक को हिलाकर रख दिया। कोर्ट ने सीबीआई की याचिका को स्वीकार करते हुए तमाम नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications