जानिए कौन हैं हाफिज सईद से मिलने वाले वेद प्रताप वैदिक

सोशल साइट्स पर डॉ. वैदिक और हाफिज सईद के मुलाकात की तस्वीर वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ ली है। हालांकि वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि यह तस्वीर उन्होंने खुद फेसबुक पर डाली थी।
बहरहाल, विवादों के बीच जानते हैं वेद प्रताप वैदिक से जुड़ी कुछ जानकारियां।
वरिष्ठ पत्रकार- वेद प्रताप वैदिक देश के जाने माने पत्रकार हैं। ये नवभारत टाइम्स में पहले सह संपादक और बाद में विचार विभाग के संपादक रह चुके हैं। उन्होंने हिंदी समाचार एजेंसी भाषा के संस्थापक संपादक के बतौर एक दशक तक पीटीआई में काम किया।
राजनैतिक विश्लेषक - वेद प्रताप वैदिक को एक राजनैतिक विश्लेषक के तौर पर भी देखा जाता है। उन्होंने भारतीय विदेश नीति : नये दिशा संकेत, अफगानिस्तान में सोवियत-अमेरिकी प्रतिस्पर्धा और वर्तमान भारत जैसी पुस्तकें लिखीं हैं।
बाबा रामदेव के करीबी- वहीं, ये योगगुरु बाबा रामदेव के भी काफी करीबी माने जाते हैं। जिसका उदाहरण हमने ताजा विवादों के बीच भी देख लिया। वेद प्रताप वैदिक की हाफिज सईद से मुलाकात करने के मामले में बाबा रामदेव भी वेद प्रताप वैदिक के बचाव में उतर आए हैं।
हिंदी प्रेमी - अंग्रेजी पत्रकारिता के मुकाबले हिन्दी में बेहतर पत्रकारिता का युग आरम्भ करने वालों में डॉ. वैदिक का नाम अग्रणी है। उन्होंने पिछले 50 वर्षों में हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिये अनेकों आन्दोलन भी चलाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications