न गाड़ी, न बंगला, इस तरह खर्चा चलाते हैं 'बेरोजगार' कन्हैया कुमार, जानिए कुल संपत्ति

नई दिल्ली, 28 सितंबर। कांग्रेस पार्टी अगले साल होने वाला विधानसभा चुनावों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी विजन तैयार करने में जुट गई है। युवाओं का ध्यान खींचने के लिए कांग्रेस ने पार्टी में युवा सदस्यों की भर्ती शुरू कर दी है, इसमें दो बड़े नाम सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी शामिल हैं। छात्रों का मुद्दा हो या आम जनता का, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार हर मंच पर बीजेपी और केंद्र सरकार को खरी-खरी सुनाते नजर आए हैं।

18 करोड़ रुपए प्रोपर्टी का किया गया था दावा

18 करोड़ रुपए प्रोपर्टी का किया गया था दावा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कन्हैया कुमार आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस बीच सोशल मीडिया और गूगल पर कन्हैया कुमार को लेकर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कन्हैया कुमार की संपत्ति के बारे में जानने को लेकर भी लोग काफी उत्साहित है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कन्हैया कुमार की संपत्ति को लेकर काफी हंगामा मचा था। दावा किया जा रहा था कि उनके पास बिना किसी आय स्रोत के 18 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Recommended Video

    Kanhaiya Kumar Joins Congress: कन्हैया बोले- कांग्रेस नहीं बची, तो देश नहीं बचेगा | वनइंडिया हिंदी
    कुछ लाख रुपए ही है कन्हैया की संपत्ति

    कुछ लाख रुपए ही है कन्हैया की संपत्ति

    अब कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक बार फिर उनकी संपत्ति चर्चा में है। आपको बता दें कि 32 वर्षीय कन्हैया कुमार के पास करोड़ तो नहीं, लेकिन कुछ लाख रुपए की संपत्ति जरूर है। साल 2019 में बिहार के बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ने वाले कन्हैया कुमार ने अपने हलफनामे में खुद को बेरोजगार बताया था। साल 2017-18 में उनके पास कुल 6,30,360 की संपत्ति थी जो 2018-19 में घटकर 2,28,290 रुपए हो गए थी।

    इस तरह चलता है युवा नेता का खर्चा

    इस तरह चलता है युवा नेता का खर्चा

    चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में के मुताबिक कन्हैया कुमार के पास न घर है न गाड़ी। बेगूसराय स्थित गांव बीहट में उनकी थोड़ी सी जमीन है, यह भी उन्हें विरासत में मिली है। कन्हैया कुमार बताते हैं कि उनको मिलने वाली आय का सबसे बड़ा स्रोत उनके द्वारा लिखी गई किताब 'बिहार टू तिहाड़' से मिलने वाली रॉयल्टी है। इसके अलावा उनके पास सिर्फ 24 हजार रुपए कैश है। अपनी बाकी संपत्ति में से 1,63,698 रुपए कन्हैया के एसबीआई बैंक में जमा है।

    इतने केस हैं दर्ज

    इतने केस हैं दर्ज

    इसके अलावा कन्हैया ने 1,70,150 रुपए का जीवन बीमा कराया है। हलफनामे में उन्होंने अपनी गैर कृषि जमीन की कीमत 2,00,000 लाख रुपए बताई है। उनके ऊपर किसी भी तरह का कर्ज या बकाया नहीं है। हालांकि कि उनके अलावा कई तरह के मुकदमें दर्ज हैं। कन्हैया पर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अनाधिकृत सभा करने और धारा 124 A के तहत नारेबाजी करने के 5 मामले दर्ज हैं। इनमे से किसी भी मामले में उन्हें सजा नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें: 'पंजाब का बॉर्डर पाकिस्तान के साथ 550km का, वहां स्वार्थी कांग्रेस से कैसी उम्मीद', AAP नेता राघव चड्ढा का तंज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+