Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बारिश के बावजूद भी दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं, जानिए कैसा रहेगा देशभर का मौसम

नई दिल्ली। बीते 24 घंटों में देशभर के मौसम में काफी फेरबदल देखने को मिला है। अधिकतर हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि से ठंड काफी बढ़ गई है। इस दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के एक दो स्थानों में भारी बर्फबारी भी दर्ज हुई है। वहीं उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ देखी गई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश देखी गई।

weather, pollution, imd, skymate, season, rainfall, snowfall, weather situation, aqi, pollution in delhi, delhi ncr, north india, delhi, मौसम, प्रदूषण, आईएमडी, मौसम विभाग, स्काईमेट, एक्यूआई, बारिश, बर्फबारी, मौसम का हाल, दिल्ली एनसीआर, प्रदूषण से राहत, दिल्ली

गुजरात, बिहार, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि ओडिशा और आंध्रप्रदेश के तटीय स्टेशनों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानो में हल्की बारिश देखने को मिली। राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आई और उत्तर प्रदेश, उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हुई।

अगले 24 घंटों में कैसा होगा मौसम

स्काईमेट से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर मध्यम से भारी बारिश और हिमपात जारी रहने की उम्मीद है। जबकि पंजाब, उत्तर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात की आशंका है।

असम, तटीय आंध्रप्रदेश और केरल में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आएगी। उत्तरी मैदानी इलाकों में मध्यम से घने कोहरे की आशंका है। गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश के बावजूद आज भी दिल्ली-वासियों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली है।

जानिए प्रदूषण का हाल

वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो बारिश के बावजूद भी इससे राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 114 के स्तर पर पहुंच गया था। कुछ स्थानों में खराब से बेहद खराब हवा भी देखने को मिली है। शहर में सुबह के समय कोहरा और रात के वक्त कम तापमान देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि 14-15 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी जिनसे दिल्ली के हवा के थोड़ा साफ होने के आसार हैं।

शनिवार को (AQI) 280 यानी काफी खराब श्रेणी में रहा है। पूसा रोड पर ये 290 दर्ज हुआ है। माना जा रहा है कि 15 दिसंबर को भी प्रदूषण में कोई राहत देखने को नहीं मिलेगी। और साल के आखिर तक भी प्रदूषण खराब स्थिति में ही बना रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+