जानें वो बातें जो बता रहीं कि अब अरविंद केजरीवाल का क्या होगा अगला कदम?
Know the things that Kejriwal will soon enter in National Politics, Arvind Kejriwal, Prashant Kishore and AAP Party Spokesperson said this,जानें वो बातें जो इशारा कर रही कि केजरीवाल जल्द करेंगे नेशनल पॉलिटिक्स में एंट्री, अरविंद केजरीवाल, प्रशांत किशोर और आप पार्टी प्रवक्ता ने कही ये बात,
बेंगलुरु। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 62 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल कर एक बाद फिर विपक्षी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा को दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचने दिया। आप पार्टी को वोट देकर दिल्ली की जनता ने बता दिया कि उन्हें दिल्ली में सीएम के पद पर अरविंद केजरीवाल ही चाहिए।

बता दें दिल्ली में लगातार तीसरी बार जीत के बाद हैट्रिक बनाने वाले केजरीवाल समेत उनकी पार्टी की ओर से लगातार कुछ ऐसे संकेत दिए गए जिससे साफ हो चुका है कि केजरीवाल जल्द ही केन्द्र की राजनीति में कूद कर वहां भी भाजपा समेत अन्य पुरानी राष्ट्रीय पार्टियों की नाक में दम मचाने वाले हैं। जानें वो संकेत जो दिखा रहे हैं कि अब केजरीवाल दिल्ली से आगे बढ़कर राष्ट्रीय राजनीति में कदम बढ़ाने वाले हैं।

केजरीवाल ने भाषण में कही ये बात
दिल्ली में हैट्रिक जड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को संबोधित किया तो अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद और वंदेमातरम जैसे नारे लगाकर की और संबोधन की समाप्ति में भी इसी का प्रयोग किया। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है, भारत माता की जीत है। सीएम अरविंद ने अपनी जीत को दिल्ली ने एक नई किस्म की राजनीति की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि, जो देश के लिए शुभ संदेश है। दिल्ली ने काम की राजनीति शुरू की है कि जो काम करेगा उसे ही वोट मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि यही राजनीति हमारे देश को 21वीं सदी में ले जा सकती है। अपने इस भाषण में साफ कर दिया कि उनकी पार्टी काम के बलबूते ये मुकाम हासिल किया है और राष्ट्रीय राजनीति में भी एंट्री कर अपना लोहा मनवाएंगी।

आप का ये अभियान
आम आदमी पार्टी दिल्ली में पोस्टर लगाकर दिल्ली की जनता से आप पार्टी से जुड़ने का अनुरोध कर रही है। आप के इस पोस्टर में लिखा है कि राष्ट्र निर्माण के लिए आप से जुड़े। केजरीवाल दिल्ली के सीएम है तो वो दिल्ली का विकास अच्छे से कर सकते हैं लेकिन राष्ट्र का नहीं। सीधे तौर पर इसका ये ही मतलब है कि केजरीवाल पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर नेशलन पॉलिटिक्स में एंट्री करने का मन बना चुके हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'राष्ट्र निर्माण अभियान' से केवल 24 घंटे में 11 लाख लोगों के जुड़ने का दावा किया है। पार्टी ने इस अभियान से जुड़ने के लिए 9871010101 नंबर जारी किया है। इसके बाद ये साफ हो चुका है कि अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति में उतरेंगे। हालांकि इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री करते हुए सीधे वाराणसी में पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़कर अपना भाग्य अजमाया था लेकिन तब चारों खाने चित्त हो गए थे।

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर के बायो में लिखी ये बात
अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर के बायो में भी राष्ट्र निर्माण की ही बात लिखी है। उन्होंने लिखा है- 'सब इंसान बराबर हैं, चाहे वो किसी धर्म या जाति के हों। हमें ऐसा भारत बनाना है जहां सभी धर्म और जाति के लोगों में भाईचारा और मोहब्बत हो, न कि नफ़रत और बैर हो। साफ है कि वह नेशनल पॉलिटिक्स में एंट्री करने की सोच रहे हैं, वो भी पूरी तैयारी के साथ।

प्रशांत किशोर ने दिया ये इशारा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी सोशल मीडिया पर जो मैसेज लिखा उससे भी ये ही इशारा मिल रहा है कि रणनीतिकार पीके अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजनीति में धमाल मचाने वाले हैं। बता दें प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके कहा था कि 'भारत की आत्मा को बचाने के लिए खड़े होने पर सभी दिल्लीवासियों का धन्यवाद !' इस ट्वीट में भी उन्होंने भारत की बात कहीं ये भी इसी का इशारा भारत कर रहा है। वो संभवत: लोगों को ये ही समझाना चाल रहे थे कि अभी तो भारत की आत्मा को बचा लिया गया है लेकिन भाविष्य में पूरे भारत को बचाना है।

पीके थाम सकते हैं केजरीवाल का हाथ
गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी पर पार्टी लाइन से अलग मोर्चा खोलने के कारण जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को कुछ दिनों पूर्व बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिस कारण वो अभी किसी भी पार्टी में नहीं है ऐसे में आप पार्टी से जुड़ना उनके और केजरीवाल के लिए भी बेहतर होगा। अगर ऐसा होता है तो अरविंद केजरीवाल की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री हो जाएगी और प्रशांत किशोर को भी एक क्रांतिकारी मिल जाएगा जो किसी भी हालत में मोदी से हाथ नहीं मिलाएगा।

पार्टी प्रवक्ता रट रहे ये बात
चुनाव बाद से पार्टी के नेता, प्रवक्ता, कार्यकर्ता भी लगातार ये ही मंशा जाहिर कर रहे हैं। यहां तक कि आप पार्टी के मुख्यालय के सामने कुछ समर्थक ऐसे पोस्टर लिए भी खड़े दिखे, जिस पर लिखा था कि 2024 में अरविंद केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी। आप समर्थक भी ये ही चाहते हैं कि अब इसके बाद केजरीवाल प्रधानमंत्री का चुनाव भी लड़ें। वहीं तमाम टीवी चैनलों पर जीत के बाद आ रहे आम आदमी के प्रवक्ता भी ये ही बार-बार दोहरा रहे कि अब राष्ट्र निर्माण करना है. वह ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि मोदी सरकार के राज में राष्ट्र निर्माण नहीं हो पा रहा है

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई ये इच्छा
दिल्ली में किला फतेह करने के बाद सोशल मीडिया पर भी कई लोग ये कहते दिख रहे हैं कि वह चाहते हैं अरविंद केजरीवाल अब प्रधानमंत्री का चुनाव लड़ें। किसी ने लिखा 2020 में केजरीवाल ने दिल्ली बदल दी अब 2024 में अरविंद केजरीवाल भारत को बदलेंगे। एक व्यकित ने लिखा अरविंद केजरीवाल हम आप को भारतीय आपको केंद्र में देखना चाहते हैं अब लोकसभा चुनाव 2024 को टारगेट कीजिए। एक ने तो यहां तक लिख दिया हां, 2024 में अरविंद केजरीवाल ही प्रधानमंत्री होंगे। कुछ ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में आकर एक मजबूत विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने को कहा। जनता के ये मैसेज बता रहें कि उन्हें भी अंदाजा कि वो भले ही सरकार न बना पाएं लेकिन मजबूत विपक्ष की भूमिका में तो आ ही सकते हैं।
-
Delhi Traffic: IPL मैच से पहले अलर्ट! 4 अप्रैल को इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, नहीं तो घंटों जाम में फंसेंगे -
दिल्ली में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया -
LPG Price Delhi Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस और CNG-PNG की कीमतों में उछाल, आज क्या है ताजा रेट -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति?












Click it and Unblock the Notifications