जानिए वो 3 में से 2 नियम जो ओमाइक्रोन के जोखिम को कम कर सकता है?
Know the 2 out of 3 rules that can reduce the risk of Omicron?
नई दिल्ली, 24 दिसंबर। कोविड वायरस का दुनिया में जन्म हुए अब पूरे दो साल हो चुका है। दिसंबर 2019 तक चीन के वुहान में इसका प्रकोप शुरू हुआ और महज तीन महीने के अंदर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना महामारी के इन दो वर्षों में वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, प्रशासकों और राजनेताओं को ये ही कहते सुना गया अब हमें 'वायरस के साथ रहना' है। वहीं जब कोविड -19 अभी कंट्रोल हो कर आम जनजीवन सामान्य हो ही रहा था तो कोरोना के नए वेरिंएट ओमिक्रॉन ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

अब जब कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है वहीं 'वायरस के साथ रहना' सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का नुस्खा है। नए वेरिएंट के साथ कोरोनावायरस के साथ जुड़ाव का नियम विकसित हो रहा है। अब एक नए नियम की बात हो रही है: '3 में से 2'। यहां तीन सुरक्षा की लेयर को बताता ये हैं टीकाकरण, कोविड -19 परीक्षण और फेस मास्क पहनना।
जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है
चिकित्सा विश्लेषक डॉ लीना वेन, जो अमेरिका में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में जरलन हेल्थ की प्रोफेसर हैं, ने इसे इस प्रकार समझाया है, "मैं '3 में से 2' नियम का समर्थक हूं। जब वायरस का स्तर अधिक होता है, तो आप सुरक्षा की निम्नलिखित तीन परतों में से कम से कम दो की आवश्यकता है, टीका, परीक्षण या मास्किंग। यह सही नहीं है, लेकिन जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है।
- अगर किसी को बाहर जाना है या किसी इनडोर कार्यक्रम के लिए इकट्ठा होना है, तो उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे कम से कम तीन में से दो सुरक्षा कवच पर ध्यान दें।
- एक इनडोर कार्यक्रम में जहां शराब पीना और खाना हो रहा है, उस जगह पर बहुत से लोग ओमिक्रॉन या किसी अन्य प्रकार के कोरोना कैरियर हो सकते हैं। यह बड़ी संख्या में वायरस फैलने का केन्द्र हो सकता है। तो ऐसी जगहों पर दो कवक मास्क और वैक्सीनेशन आपकी रक्षा करेगा।
- ऐसी पार्टीके लिए सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण और पूर्व टेस्ट अनिवार्य है।
- यदि परीक्षण उपलब्ध नहीं है, तो टीकाकरण के साथ अतिरिक्त मास्क लगाना आवश्यक है। '3 में से 2' नियम को ध्यान में रखते हुए या तो इस तरह के आयोजन को छोड़ दें या फिर इस कार्यक्रम में खाना-पीना अव्वाइड करें।
- कोविड -19 के लिए निगेटिव टेस्ट के बाद भी बाहर हर समय मास्क पहन कर रहना चाहिए।
- मास्क ओमिक्रॉन या कोविड के किसी अन्य प्रकार के संक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ी सुरक्षा है। अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनने की अत्यधिक बचाव हो सकता है।
- अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क में कपड़े के मास्क शामिल नहीं होते हैं। मेडिकल ग्रेड सर्जिकल मास्क या एन-95 क्वालिटी के मास्क लोगों को वायरस से भरी हवा में सुरक्षित रखने में सुरक्षित माने जाते हैं।
- चूंकि देश लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की संभावना जताई जा रही है इसलिए '3 में से 2' नियम का पालन करने से दुनिया को पैनिक बटन दबाए बिना वायरस के साथ जीने में मदद मिल सकती है।
- प्रियंका चोपड़ा से लेकर टीवी ऐक्ट्रेस टीना दत्ता समेत ये एक्ट्रेस हुईं 'ब्रालेस', इनके साथ हुआ था ऊप्स मोमेंट












Click it and Unblock the Notifications