Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सर्वेश्रेष्ठ पीएम बनते मोदी, जानिए उनकी 10 खास उपलब्धियां

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आगामी 26 मई को अपनी पहली साल गिरह मना रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी बेहद प्रो-एक्टिव रहे। उनकी मौजूदगी हर स्तर पर दिखी।

वे अपने को देश के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री साबित कर रहे हैं। मोदी से देश को उम्मीदें भी बहुत हैं। देश की जनता चाहती है कि मोदी देश को विकास के रास्ते पर ले जाएं। आइये जाने उनके एक साल प्रधानमंत्रित्वकाल की 10 खास बातें जानते हैं।

9 साल की बच्ची ने नरेंद्र मोदी को दान किये 1 लाख रुपए

1.देश से स्कैम के दौर का अंत। अब बात स्किल इंडिया की।

2.उन्होंने मेक इन इंडिया के अपने सपने को पूरा करने के लिए अमेरिका, चीन,साउथ कोरिया जैसे देशों की यात्रा की। वहां से मोटे निवेश आने की उम्मीद बंधी।

3.मोदी ने पड़ोसी देशों जैसे नेपाल, भूटान, श्रीलंका से भी संबंध सुधारने की दिशा में पहल की। पाकिस्तान से भी कोशिशें हुई, पर उसका रुख विश्वास लायक नहीं रहा।

4.अब सरकार का होना दिखता है। कश्मीर में बाढ़ से लेकर नेपाल में भूकंप पीड़ितों को राहत देने के लिए सरकार ने कतई देर नहीं की।

5.सरकारी दफ्तरों में कामकाज में सुधार हुआ। गृह सचिव पद के अधिकारी अनिल गोस्वामी को पद से हटाया गया गंभीर आरोप लगने पर।

6.प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना। इसके तहत 330 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपए का बीमा मिलेगा। 18 से 50 साल के लोगों के लिए यह योजना है।

7.मैली गंगा को साफ करने की दिशा में एक गंभीर पहल।

8.देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाने की योजना। शहरी विकास मंत्रालय ने देश के अलग-अलग इलाकों में स्मार्ट सिटी विकसित करने के लिए मापदंड तय करना शुरू कर दिया है।

9.स्वच्छता को एक राष्ट्रीय अभियान के रूप में शुरू करना।

10.अटल पेंशन योजना। जो लोग किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना का हिस्सा नहीं हैं वे इसका लाभ ले सकते हैं। योजना में 60 साल की उम्र में 1000 से 5000 रुपए की पेंशन मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+