अब PF गिरवी रखकर खरीद सकेंगे अपना घर, जानें कैसे?

नयी दिल्ली। भविष्य निधि का पैसा आप अपने सेवानिवृत्ति के बाद निकाल सकते हैं, लेकिन इस राशी का इस्तेमाल आप सेवाकाल के दौरान भी कर सकते हैं। पीएफ से लोन की बातें आपने कई बार बढ़ी होगी, लेकिन बहुत ही जल्द आप अपने पीएफ को गिरवी रखकर अपना घर खरीद सकते हैं। अगर आपका है PF अकाउंट तो ये बातें जानना है बेहद जरुरी

epfo

PF से खरीदें खुद का घर

सेवानिवृत्ति कोष संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपने अंशधारकों को अपना खुद का घर खरीदने के लिए PF को गिरवी रखने का विकल्प देगा। इतना ही नहीं आप इस राशी को किस्तों में चुका सकेंगे।

PF धारकों के लिए खुशखबरी, अब 5 साल में निकल सकेंगे पूरा पैसा, लेकिन शर्तें लागू

श्रम सचिव शंकर अग्रवाल के मुताबिक ईपीएफओ अप ने अकाउंट होल्डर्स के लिए उनके खुद की आवास योजना तैयार कर रह है। इस योजना के तहत लोगों को घर खरीदने के लिए अपने पीएफ को गिरवी रखने की अनुमति मिलेगी। इतना ही नहीं लोग ईएमआई के जरिए इस कर्ज को चुका सकेंगे।

कैसे जानें 5 मिनट में अपना PF बैलेंस?

EMI में करें भुगतान

इस योजना को लेकर अगले महीने ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक होनी है। इस बैठक में इस योजना को लेकर चीजें फाइनल की जाएगी। जिसके बाद सदस्य, बैंक-आवास एजेंसी और ईपीएफओ के साथ त्रिपक्षीय समझौता होगा। इस समझौते के बाद ही ईएमआई पर पीएफ गिरवी रखने की प्रस्तावित योजना आखिरी रुप लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+