Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सस्ता ट्रेन टिकट पाना चाहते हैं तो ऐसे करें रेल टिकट बुक

नई दिल्ली। अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो रेलवे के किराए से आप भी परेशान होंगे। धीरे-धीरे ट्रेन में सफर करना महंगा पड़ता जा रहा है। लेकिन आज हम आपको ऐसी तैयारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको बेहद खुशी होगी। जी हां रेलवे की इस तैयारी से आपको पहले के मुकाबले सस्ते में टिकट मिलेगा। रेलवे टिकट बुकिंग को लेकर जल्द ही एक और सिस्टम शुरू करने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप खुश हो जाएंगे।

 ऐसे करें टिकट बुक को लगेगा कम किराया

ऐसे करें टिकट बुक को लगेगा कम किराया

रेलवे टिकट बुकिंग को लेकर नई प्रणाली लाने पर विचार कर रही है। इस सिस्टम के तहत अगर आप पहले से एडवांस टिकट बुक करेंगे तो आपको पहले से सस्ते में टिकट मिलेगाय़ एडवांस टिकट बुकिंग पर आपको आने वाले समय में सस्ता टिकट मिलेगा।

 फ्लाइट की तरह रेलवे में फेयर सिस्टम

फ्लाइट की तरह रेलवे में फेयर सिस्टम

रेलवे ने एयरलाइंस की तरह ही रेलवे में ग्रेडेड डिस्काउंट सिस्टम लागू करने की तैयारी कर ली है। अगर रेलवे बोर्ड ने इस फेयर सिस्टम को मंजूरी दे दी तो जल्द ही ये सिस्टम लागू की जाएगी, जिसके बाद आपको पहले से टिकट बुकिंग करने पर रेलवे में कम किराया देना होगा, वहीं जितनी देर से बुकिंग करेंगे आपको किराया उतना ही ज्यादा चुकाना होगा। जैसा कि फ्लाइट में होता है। इसके तहत हवाई जहाज की तरह सीटें कम होने पर किराया उतना ज्यादा होगा।

 एडवांस बुकिंग पर 50 प्रतिशत तक की छूट

एडवांस बुकिंग पर 50 प्रतिशत तक की छूट

रेलवे की किराया पुनरीक्षण समिति ने अपने सुझाव में कहा है कि फ्लाइट की तरह रेलवे में भी ग्रेडेड डिस्काउंट सिस्टम लागू होना चाहिए। अगर रेलवे बोर्ड ने इस सुझाव को मान लिया तो एडवांस टिकट बुकिंग पर आपको 20 से लेकर 50 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। इस सिस्टम की तरह जैसे-जैसे ट्रेन में सीटें बुक होती जाएगी वैसे-वैसे ट्रेन का किराया बढ़ता जाएगा। ऐसे में लोगों को अब रेलवे के इस सौगात का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+