बिहार चुनाव में चुनाव आयोग ने भी बदले समीकरण
नई दिल्ली। बिहार विधान सभा चुनाव के फैसलों का जब पूरा देश इंतजार कर रहा है वहीं आपको चुनाव आयोग की भूमिका को नहीं भूलना चाहिए।
Live: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के ताज़ा अपडेट
बिहार चुनाव को काफी शांति के साथ कराने के लिए चुनाव आयोग ने काफी अहम भूमिका निभायी है। इस चुनाव को सफलतापूर्वक कराने के लिए चुनाव आयोग ने भी काफी तैयारी की थी। बिहार के सफलतापूर्वक चुनाव के लिए ना सिर्फ चुनाव आयोग बल्कि सेंट्रल पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी अहम भूमिका निभायी है।
इन 5 कारणों से यूपी ने बदले बिहार के चुनावी समीकरण
इस बार बिहार में रिकॉर्ड 56.9 फीसदी मतदान दर्ज हुआ जिसके लिए सुरक्षा एजेंसियों ने काफी मेहनत की। जिसके चलते नक्सल प्रभावी सहित कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैदी दिखायी।
लोकसभा 2010 चुनाव पर नजर डालें तो 52.6 फीसदी मतदान हुए थे। जबकि 2014 में 55.3 फीसदी मतदान हुए थे। वहीं अगर महिलाओं के मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो यह 60.57 फीसदी था। जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 53.41 फीसदी रहा था।
ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से जिस तरह से मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है उसने चुनाव आयोग की सक्रियता को दर्शाया है। चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि इस वर्ष 50 लाख महिला मतदाताओं को मतदाता सूचि में जो़ड़ा गया है।
कैश जब्त पर नजर डालें तो चुनाव आयोग ने 19.9 करोड़ रुपए जब्त किये गये थे। जबकि 6.7 लाख लीटर शराब बरामद की गयी थी। जबकि नशीली दवाओं पर नजर डालें तो यह 1183 किलोग्राम सीज की गयी थी। जिन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया था वहां से 1050 हथियार जब्त किये गये थे, जबकि 1020 एक्सप्लोसिव बरामद किये गये थे।













Click it and Unblock the Notifications