दिवाली के बाद क्या सिर्फ दिल्ली में बिगड़ा एयर क्वालिटी इंडेक्स, जानिए मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में कैसा है हाल
दिवाली के बाद क्या सिर्फ दिल्ली में बिगड़ा एयर क्वालिटी इंडेक्स, जानिए मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में कैसा है हाल
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के शहरों में सर्दियों के आने के साथ ही हर साल वायु प्रदूषण से निपटने की एक बड़ी सामने आ जाती है। दिवाली के आसपास यह समस्या और भी बड़ी हो जाती है। दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली-एनसीआर के लगभग सारे इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 323 (बहुत खराब) श्रेणी में है। नोएडा में भी एक्यूआई 322, गुरुग्राम में 346, गाजियाबाद में 306 बहुत खराब श्रेणी में है। लेकिन ऐसा नहीं है कि दिवाली के पटाखे और पराली जलाने की वजह से हवा सिर्फ दिल्ली के आस-पास इलाकों की जहरीली हो रही है, दिल्ली के अलावा मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक आई है।

1. मुंबई की बात की जाए तो यहां वायु प्रदूषण का स्तर दिल्ली इतना खतरनाक तो नहीं है लेकिन फिर भी दिवाली के बाद की सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वेबसाइट के मुताबिक मुंबई में मंगलवार की सुबह अधिकांश मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 200 के नीचे "मध्यम श्रेणी" में था। वहीं मलाड वेस्ट और देवनार स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता 200 से ऊपर "खराब श्रेणी" में था।
2. कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु में अधिकांश स्टेशनों पर एक्यूआई "मध्यम" और "संतोषजनक" श्रेणी में था। हालांकि सिल्कबोर्ड "खराब" श्रेणी में था।
3. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अधिकांश इलाकों में AQI "खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया। लेकिन कोडुंगैयूर स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता "मध्यम" श्रेणी में दर्ज की गई थी।
4. कोलकाता में एयर क्वालिटी इंडेक्स दिवाली की अगली सुबह सबसे अच्छी रही है, यहां एक्यूआई "अच्छी" श्रेणी में था।












Click it and Unblock the Notifications