जानिए कौन हैं महाराष्ट्र विधानसभा के नये स्पीकर हरिभाऊ बागड़े?

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हरिभाऊ बागड़े कौन हैं, अब यह सवाल कोई नहीं पूछेगा क्योंकि वे आज महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर चुन लिए गए । वे महाराष्ट्र में पहले रही भाजपा-शिवसेना सरकार में मंत्री रहे हैं। वे औरंगाबाद क्षेत्र से आते हैं। उनकी समूचे औरंगाबाद क्षेत्र में जबरदस्त पकड़ है जनता के बीच में। बागड़े की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे बेहद ओजस्वी वक्ता है। वे मराठी और हिन्दी में बहुत उत्तम भाषण देने की क्षमता रखते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह का माना जाता है।

Know all about Maharashtra Assembly speaker Hari bhau Bagde

श्रीखंड के शौकीन

राजधानी के महाराष्ट्र सदन के एक कर्मी ने बताया कि बागड़े राजधानी में आने पर महाराष्ट्र सदन में ही ठहरना पसंद करते हैं। उन्हें श्रीखंड बहुत पसंद है।

बेबुनियाद आरोपों से तौबा

बागड़े अपना भाषणों के बल पर अपने विरोधियों पर भारी पड़ते हैं। वे शालीन हैं। वे अपने विरोधियों पर भी कभी बेबुनियाद आरोप नहीं लगाते।

इससे पहले शिवसेना और कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद हरिभाऊ बागड़े निर्विरोध महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर चुने गए हैं। हालांकि शिवसेना ने फडणवीस सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए विश्वासमत के खिलाफ वोट डालने का फैसला किया है। इसके लिए शिवसेना ने अपने विधायकों से सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

बातचीत जारी

वहीं दूसरी ओर विश्वास मत से पहले भाजपा और शिवसेना नेताओं के बीच बातचीत जारी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, विनोद तावड़े, विजय अवती के साथ शिवसेना रामदास कदम मौजूद हैं। सेना अब भी 10 मंत्री और उपमुख्यमंत्री की मांग पर अड़ी हुई है जबकि भाजपा छह मंत्रिपद देने को तैयार है।

महाराष्ट्र की सियासत को जानने वाले बताते हैं कि बागड़े के कट्टर विरोधी उन पर भ्रष्ट आचरण का आरोप नहीं लगा सकते। सबसे बड़ी बात यह है कि उनके सभी दलों में करीबी मित्र हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+