ब्री प्राक के साथ गाने के अलावा फिल्म 'जय गंगाजल' का गाना भी गा चुकी हैं अमृता, जानिए उनसे जुड़ी ये बातें

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) भी अपने पति से कम चर्चित नहीं हैं। वह कभी अपने शायराना अंदाज से तो कभी अपनी आवाज से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार गिरने के बाद उन्होंने एक शायरी लिखी।

amruta fadanvis, singer, banker, mumbai, devendra fadnavis wife, devendra fadnavis, maharashtra, maharashtra former chief minister wife, maharashtra former chief minister, मुंबई, अमृता फडणवीस, देवेंद्र फडणवीस, देवेंद्र फडणवीस की पत्नी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी, महाराष्ट्र, बैंकर, गायिका

उन्होंने लिखा, 'पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजां की जद में हूं मौसम जरा बदलने दे!' उन्होंने ये पोस्ट महाराष्ट्र की जनता का आभार जताते हुए शेयर की थी। अमृता अपनी शायरी के अलावा अपनी तस्वीरों को लेकर भी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड में रहती हैं। चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी 10 बातें-

पेशे से एक बैंक हैं

पेशे से एक बैंक हैं

अमृता पेशे से एक बैंक हैं और बीते 14 साल से एक्सिस बैंक में काम कर रही हैं। वह एक्सिस बैंक की वाइसस-प्रेजिडेंट - कॉर्पोरेट हेड वेस्ट इंडिया की पोस्ट पर हैं। अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत उन्होंने साल 2003 में की थी।

गाना गाने का शौक भी है

गाना गाने का शौक भी है

अमृता फडणवीस को गाना गाने का शौक भी है। उन्होंने हाल ही में गायक बी प्राक के साथ गाना गया है, जो यूट्यूब पर आया है। ये गाना सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बॉडीगार्ड के गाने 'तेरी मेरी प्रेम कहानी' का रीमेक है। अभी तक वीडियो को 10 लाख बार देखा जा चुका है।

'जय गंगाजल' का गाना 'सब धन माटी' गाया

'जय गंगाजल' का गाना 'सब धन माटी' गाया

अमृता ने बॉलीवुड में भी बतौर प्लेबैक सिंगर काम किया है। उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' का गाना 'सब धन माटी' गाया था। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों भी गाना गा चुकी हैं।

डॉक्टूमेंट्री फिल्म में काम किया है

डॉक्टूमेंट्री फिल्म में काम किया है

अमृता को अभिनय का भी शौक है। उन्होंने द वॉयज नाम की डॉक्टूमेंट्री फिल्म में काम किया है। ये फिल्म उनके कार्यों को लेकर ही बनी है।

सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं अमृता

सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं अमृता

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के दो गांव- कावडस और फेत्री को गोद लिया हुआ है। साथ ही वह महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम करती हैं। यही वजह है कि वह आए दिन सामाजिक कार्यक्रमों और फैशन शोज में दिखाई देती हैं।

साल 2005 में शादी हुई

साल 2005 में शादी हुई

अमृता की देवेंद्र फडणवीस से साल 2005 में शादी हुई थी। दोनों की दो बेटी हैं। अमृता के माता-पिता डॉक्टर हैं। उनके पिता आखों के डॉक्टर हैं, जबकि उनकी मां गायनोकॉलोजिस्ट हैं।

मूल रूप से नागपुर की रहने वाली हैं अमृता

मूल रूप से नागपुर की रहने वाली हैं अमृता

मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली अमृता का जन्म 9 अप्रैल साल 1979 में हुआ था। उन्होंने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल नागपुर से स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने फाइनेंस में एमबीए और सिम्बॉयसेस लॉ स्कूल, पुणे से टैक्सेशन में पढ़ाई की। वह अंडर 16 टेनिस प्लेयर में स्टेट लेवल प्लेयर भी रह चुकी हैं।

सेल्फी को लेकर चर्चा में आई थीं

सेल्फी को लेकर चर्चा में आई थीं

वह साल 2018 में उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने क्रूज सेल्फी ली थी। ये सेल्फी भारत के पहले लग्जरी क्रूज लाइर 'अंग्रिया' के उद्घाटन समारोह के दौरान ली गई थी। हालांकि उनकी इसे लेकर काफी आलोचना भी की गई, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी और कहा कि 'जान को खतरे में डालकर सेल्फी ना लें।'

प्रधानंमत्री को बताया फादर ऑफ नेशन

प्रधानंमत्री को बताया फादर ऑफ नेशन

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने प्रधानंमत्री के 69वें जन्मदिवस पर उन्हें फादर ऑफ नेशन कह दिया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हमारे फादर ऑफ कंट्री नरेंद्र मोदी जी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं, जो हमें लगातार समाज की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।'

अब शायरी को लेकर हैं चर्चा में

अब शायरी को लेकर हैं चर्चा में

अब वो एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छाई हुई हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजां की जद में हूं मौसम जरा बदलने दे!' अमृता ने पति देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद ये पोस्ट लिखी है। देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उनका कार्यकाल महज 80 घंटे तक ही रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+