Drugs Case: NCB ने की बड़ी गिरफ्तारी, जानिए कौन हैं 400 ग्राम ड्रग्स के साथ अरेस्ट हुईं एक्ट्रेस श्वेता कुमारी

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में ड्रग्स पैडलिंग के खिलाफ अभियान जारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अभियान में अब एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स (Drugs Case) के खिलाफ एनसीबी की धर पकड़ जारी है, इसी क्रम में अब कन्नड़ अभिनेत्री श्वेता कुमारी (Tollywood Actress Shweta Kumari) को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार 2 जनवरी को एनसीबी ने मुंबई (Mumbai) के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की जहां से 400 ग्राम मेफेड्रोन (MD) (एक प्रकार का ड्रग्स) जब्त किया गया। इस सिलसिले में अब टॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता कुमारी को एनसीबी ने आज गिरफ्तार किया है।

Recommended Video

    Drugs Case: 400 ग्राम Drug के साथ Actress Shweta Kumari को NCB ने किया Arrest | वनइंडिया हिंदी
    ड्रग्स केस में अभिनेत्री श्वेता कुमारी अरेस्ट

    ड्रग्स केस में अभिनेत्री श्वेता कुमारी अरेस्ट

    सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि कन्नड़ अभिनेत्री श्वेता कुमारी को 2 जनवरी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा 400 ग्राम मेफेड्रोन (MD) की जब्ती के सिलसिले में आज गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स मामले में श्वेता से सोमवार पूरे दिन चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छापेमारी के दौरान एनसीबी टीम ने एक्ट्रेस श्वेता के अलावा ड्रग पैडलर चांद मोहम्मद को रंगे हाथों पकड़ा था।

    NCB ने रंगे हाथ पकड़ा

    NCB ने रंगे हाथ पकड़ा

    इस बीच छापेमारी के दौरान एक अन्य ड्रग सप्लायर साईद मौके से फरार हो गया है। इस कार्रवाई में एनसीबी ने मौके से 400 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स और 8 से 10 लाख रुपए भी जब्त किए हैं। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि अब तक पैडलर्स की कड़ियां आपस में जोड़ते हुए NCB व्यवस्थित गतिविधियां शुरू कर चुका है। एनसीबी ने ड्रग्स पैडलर के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और गहरी जांच पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

    कौन हैं कन्नड़ अभिनेत्री श्वेता कुमारी?

    कौन हैं कन्नड़ अभिनेत्री श्वेता कुमारी?

    27 साल की कन्नड़ एक्ट्रेस श्वेता कुमारी तेलंगाना में हैदराबाद की रहने वाली है। श्वेता कुमारी का एक्टिंग करियर काफी छोटा रहा, उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम किया, इसके अलावा वह कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। श्वेता कुमारी ने चार तेलुगु फिल्मों में साइड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है, फिलहाल वह काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। ड्रग्स मामले में एनसीबी की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर श्वेता कुमारी सुर्खियों में हैं।

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई जांच

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई जांच

    आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के खिलाफ एनसीबी का अभियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ था। 14 जून, 2020 को संदिग्ध परिस्थितियों में एक्टर सुशांत की मौत ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। एक्टर की मौत मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी जांच कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से जुड़े ड्रग के सिलसिले में अब तक कुल 30 मामलों में 92 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने 2017 में 30 मामले दर्ज किए गए, लेकिन केवल 38 आरोपियों की गिरफ्तारियां हुईं।

    यह भी पढ़ें: मरिजुआना की खेती को लेकर आप का सावंत सरकार पर हमला, गोवा को ड्रग्स डेन बना देना चाहती है भाजपा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+