इस साल कब मनाया जाएगा फादर्स डे? कैसे, कब और किसने की थी इसकी शुरुआत

फादर्स डे को पूरे विश्व में जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।

मदर्स डे की तरह ही हर साल पिता के लिए फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन बच्चे अपने पिता के साथ के लिए उनका शुक्रगुजार करते हैं। साथ ही अपने पापा के लिए तरह तरह के गिफ्ट और केक लाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फादर्स डे की शुरुआत कब, कहां और कैसे हुई थी?

पिता अपने बच्चों के लिए एक रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। मार्गदर्शन से लेकर सुरक्षा और शरारत तक के लिए बच्चे अपने पिता में अपना सबसे अच्छा दोस्त पाते हैं। इस साल फादर्स डे 18 जून 2023 को मनाया जाएगा।

Fathers Day

कब हुई इसकी शुरुआत?

फादर्स डे मनाने की शुरुआत सौ साल पहले विलियम स्मार्ट के सम्मान में अमेरिका में हुई थी। उनकी बेटी सोनोरा स्मार्ट डोड, अन्ना जार्विस ने मदर्स डे से प्रेरित होकर उनके जन्मदिन 5 जून को फादर्स डे सेलिब्रेट किया। मां के निधन के बाद सोनोरा स्मार्ट डोड के पिता ने ही मां बाप का प्यार दिया। इस कारण पिता के प्यार, त्याग और समर्पण को देखते हुए मदर्स डे की तर्ज पर फादर्स डे की शुरूआत की गई।

19 जून 1909 को पहली बार डोड ने फादर्स डे मनाया। वहीं, साल 1924 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने इसे अधिकारिक मंजूरी दी। वहीं, 1966 में ये घोषणा की गई कि हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+