लोकसभा चुनाव 2019: मोदी सरकार की वापसी पर ये है चुनावी विश्लेषकों की राय

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में अब काफी कम समय बचा है। राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ लोगों के बीच में भी चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। लोगों की जुबान में बस यही सवाल है कि क्या मोदी सरकार 2019 में सत्ता में वापसी कर पाएगी। ऐसे में चुनावी विश्लेषकों की राय महत्वपूर्ण हो जाती है। इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव के 18वें संस्करण में कई चुनावी विश्लेषकों ने भाग लिया और बताया कि उनकी इस बारे में क्या राय है।

'बीजेपी को पुलवामा का फायदा मिलेगा'

'बीजेपी को पुलवामा का फायदा मिलेगा'

इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में चुनाव विश्लेषक और स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने मोदी सरकार की 2019 में वापसी की संभावनाओं पर कहा कि पुलवामा का बीजेपी को आने वाले चुनावों में फायदा मिलेगा। आप मुझसे दो हफ्ते पहले ये बात पूछते तो मैं कहता कि बीजेपी की 170 सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि सभी विश्लेषकों ने जो सीटें दी हैं मैं उसके औसत से भाजपा को 50 सीटें कम दूंगा।

'300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी'

'300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी'

चुनाव विश्लेषक यशंवत देशमुख का कहना है कि आने वाले चुनाव में एनडीए 150 सीट भी जीत सकती है और 300 भी। उन्होंने कहा कि इसके बीच का कुछ नहीं होगा। लेकिन मेरा मानना है कि एनडीए को आम चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। वहीं एक्सिस माई इंडिया के सीईओ प्रदीप गुप्ता का मानना है कि 2019 में एक बार फिर से मोदी सरकार ही सत्ता में लोटेगी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के डेटा एनालिसिस डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रवीण चक्रवती के अनुसार साल 2019 के आम चुनाव में कौन सत्ता में वापसी करेगा ये कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि एनडीए और यूपीए को लगभग बराबर सीटें मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधनों को 180-180 सीट मिल सकती हैं।

'मोदी सरकार को मिल सकता है बहुमत'

'मोदी सरकार को मिल सकता है बहुमत'

टुडेज चाणक्य के सीईओ वीके बजाज ने कहा कि वो अभी किसे कितनी सीटें मिलेंगी नहीं कह सकते हैं क्योंकि अभी बेस साफ नहीं है। वहीं चुनाव विश्लेषक राहुल वर्मा ने एनडीए आने वाले चुनाव में बहुमत के नजदीक होगा। उसे करीब 270 सीटें मिल सकती हैं। जैन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर जो चुनाव विश्लेषक भी हैं उनका मानना है कि एनडीए को आने वाले चुनाव में बहुमत मिल सकता है। उसके खाते में 270 सीटें आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+