पता चल गया कौन है सुशांत के घर के बाहर दिखी 'मिस्ट्री गर्ल', फरहान की गर्लफ्रेंड ने बताया नाम
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। दिवंगत अभिनेता के निधन वाले दिन एक लड़की उनके घर के बाहर दिखाई दी थी, जिसे मिस्ट्री गर्ल कहा जा रहा है। इस लड़की को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें भी कही गईं, किसी ने इसे रिया चक्रवर्ती बताया तो किसी ने रिया की चक्रवर्ती की दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर। नीली टीशर्ट पहने इस मिस्ट्री गर्ल की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें देखा जा सकता है कि उसने मास्क पहना हुआ है, जिसके चलते उसका चेहरा ठीक से दिख नहीं पा रहा। अब इस मामले में अपना नाम आने पर शिबानी ने चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि आखिर ये लड़की कौन है।

शिबानी दांडेकर ने क्या कहा?
शिबानी दांडेकर ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'ये ना तो मैं हूं और ना ही सिमोन है। कृपया अटकलें लगाने से पहले तथ्य की जांच कर लें। ये उनकी (सुशांत सिंह राजपूत) की पीआर पर्सन राधिका निहलानी और उनकी असिस्टेंट हैं। फेक न्यूज फैलाना बंद करें। बहुत हुआ। मेरी चुप्पी आपको ये अधिकार नहीं देती कि आप झूठ और नफरत फैलाना जारी रेखें।' मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राधिका निहलानी सुशांत की मौत की खबर सुनते ही उनके घर पहुंची थीं, तभी पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
Recommended Video

तस्वीरें और वीडियो वायरल
इस दौरान राधिका मीडिया के कैमरों में कैप्चर हो चुकी थीं। उनकी तरह तरह की तस्वीरें और वीडियो भी इस समय अलग अलग दावों के साथ काफी वायरल हो रही हैं। राधिका का कनेक्शन सुशांत की मौत के जोड़ा जाने लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राधिका निहलानी सुशांत सिंह राजपूत की पीआर थीं और उनकी कंपनी थिंक इन फाउंडेशन की को फाउंडर भी हैं। वह फिल्म निर्माता और सीबीएफसी चीफ पहलाज निहलानी के बेटे की पत्नी हैं। सुशांत मामले में राधिका से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

अब सीबीआई और ईडी कर रहे जांच
इससे पहले ये भी कहा गया था कि मिस्ट्री गर्ल रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की दोस्त जमीला हैं। आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभी ईडी और सीबीआई जांच कर रहे हैं। अभी तक सीबीआई ने सुशांत के कथित दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और उनके स्टाफ नीरज और दिपेश सहित अन्य लोगों से पूछताछ की है। इसके साथ ही सुशांत के घर भी सीबीआई जांच के लिए पहुंची थी। अब ऐसा माना जा रहा है कि रिया को भी पूछताछ के लिए जल्द ही बुलाया जा सकता है।
सुशांत के दिमाग का पोस्टमार्टम करेगी CBI, इससे पहले दो बार इन मामलों में अपनाया गया यह तरीका












Click it and Unblock the Notifications