कौन है कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? जानें PM मोदी के पिता के बारे में क्या कहा था
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को गुरुवार को असम पुलिस ने एयरपोर्ट से अरेस्ट किया था। उन्होने पीएममोदी के पिता को लेकर टिप्पणी की थी। पवन खेड़ा टीवी डिबेट में भाजपा पर आए दिन हमला करते नजर आते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ न नेता पवन खेड़ा को उनके खिलाफ असम में दर्ज एक मामले के सिलसिले में इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने के बाद उतारकर अरेस्ट किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पिता का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप में असम के हाफलोंग पुलिस थाने में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर उन्हें अरेस्ट तब किया गया जब वो रायपुर में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने अन्य नेताओं के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट पर सवार हो गए थे। जिसके बाद कांग्रेसियों ने फ्लाइट से उतरकर वहीं प्रदर्शन किया था। गुरुवार को हुए हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा और आखिरकार कुछ घंटों बाद पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट अंतरित जमानत मिल गई। आइए जानते हैं पवन खेड़ा कौन हैं और उन्होंने पीएम मोदी के पिता के खिलाफ क्या विवादित बयान दिया?

कौन हैं पवन खेड़ा
पवन खेड़ा कांग्रेस के वर्तमान समय में प्रवक्ता है और उन्होंने पिछले कुछ समय में टीवी डिबेल में भाजपा पर आक्रामक रुख अपनाते हुए कांग्रेस के पक्ष को मजबूती से रखा है। खेड़ा अपने विवादित बयानों के कारण भी कई बार सुर्खियां बन चुके हैं। वन लाइनर्स, चुटीले टांस से भरे बयान देकर वो भाजपा पर हमेशा तीखा हमला बोलते रहते हैं। उन्होंने इन्हीं कारणों से कांग्रेस के कद्दावर नेता बन चुके हैं।

राजीव गांधी की हत्या के बाद छोड़ दी थी कांग्रेस
दिल्ली में 31 जुलाई 1968 को जन्में पवन कांग्रेस पार्टी से यंग उम्र में ही जुड गए थे। 1989 में कांग्रेस ज्वाइन की लेकिन राजीव गांधी की हत्या के बाद 1091 में पवन खेड़ा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। 1998 में पवन कांग्रेस फिर से ज्वाइन कर ली और दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव बनाया । 2013 तक बने रहे। इसके बाद 2015 से से टीवी डिबेट में प्रमुखता से कांग्रेस का पक्ष रखत रहे और 2019 लोकसभा चुनाव के समय पवन खेड़ा कांग्रेस चुनाव समिति के संयोजक बनाए गए थे। इस चुनाव के बाद पवन कांग्रेस के प्रवक्ता के तौर पर अपने बयानों के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं।
पीएम के पिता पर टिप्पणी कर बुरे फंसे पवन खेड़ा
पवन खेड़ा पहले भारत चीन सीमा विवाद पर सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन इस बार जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी की तब वो बुरे फंस गए क्योंकि यूपी और असम में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई।
पीएम मोदी के पिता के बारे में दिया था बयान
पवन खेड़ा ने कुछ दिनों पहले पीएम मोदी दोमदर दास मोदी पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था
हम कह रहे हैं कि संसद में आप चर्चा से क्यों भागते हो। हम कह रहे हैं कि जेपीसी की मांग से आप क्यों डरते हो। जब नरसिम्हा राव जेपीसी बना सकते थे, जब अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी बैठा सकते थे। तो नरेंद्र गौतम दास, सॉरी दामोदर दास मोदी को क्या प्रॉब्लम है।
इसके बाद पवन पूछा
गौतम दास है या दामोदर दास, तभी उनके साथ टीवी डिबेट में बैठे व्यक्ति ने कहा दामोदर दास जिसके बाद उन्होंने कहा दामोदर दास। इसके बाद कुछ देर रुककर खेड़ा ने कहा कि नाम दामोदरदास है, काम गौतम दास है।
चारों ओर घिरे तो दी थी ये सफाई
हालांकि जब इस बयान के बाद ट्विटर पर #pawankhera ट्रेंड करने लगा और वो चारों ओर से घिर गए तब उन्होंने सफाई दी और ट्वीट कर कहा 'मैं वास्तव में भ्रमित हो गया कि यह दामोदर दास है या गौतम दास...।'
Recommended Video
Congress नेता Pawan Khera ने Bail मिलने पर सरकार को ऐसे घसीटा.. ? | Supreme Court | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications