क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मणिपुर: कौन हैं बिरेन सिंह जो बनेंगे भाजपा की पहली सरकार में सीएम?

बिरेन सिंह फुटबॉलर के साथ-साथ पत्रकार भी रहे हैं। राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने हीनगैंग विधानसभा क्षेत्र से तीन बार जीत हासिल की है।

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

इंफाल। मणिपुर में भाजपा के विधायक दल के नेता चुने गए बिरेन सिंह राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता भी की है। बाद में वे राजनीति में उतरे और अब वे मणिपुर में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। मणिपुर में भाजपा की पहली सरकार की बागडोर बिरेन सिंह को पार्टी ने थमा दी है।

मणिपुर: भाजपा की पहली सरकार के CM बिरेन सिंह कौन हैं, जानिए

फुटबॉल खिलाड़ी रहने के बाद बिरेन सिंह पत्रकारिता की तरफ मुड़े। इसके बाद वे राजनीति में उतरे और 2002 में वे डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशनरी पीपुल्स पार्टी के टिकट पर पहली बार हीनगैंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

2003 में बिरेन सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन किया और मणिपुर सरकार में मंत्री बने। 2007 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और अपनी सीट फिर से जीते। नई सरकार में वे फिर मंत्री बने। 2016 में वे मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ बगावत कर भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा ने बिरेन सिंह को इलेक्शन मैनेजमेंट कमिटी की को-कंवीनर बनाया था। 2017 में वे भाजपा की टिकट पर फिर से हीनगैंग क्षेत्र से जीतने में कामयाब हुआ। अब पार्टी ने उनको विधायक दल का नेता चुन लिया है। अब वे भाजपा सरकार में नए सीएम बनेंगे।

Comments
English summary
Know about Biren Singh who will be new CM of Manipur.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X