कोच्ची से दिल्ली तक पहुंचा किस ऑफ लव

सार्वजनिक स्थानों पर प्रेमी जोड़ों के किस करने पर रोक लगाने के लिए हिंदूवादी संगठनों की ओर से उठाए जा रहे कदम के खिलाफ दिल्ली में भी विरोधी सुर ऊंचे हो रहे हैं। किस ऑफ लव को लेकर दिल्ली के झंडेवालान स्थित राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया। कई प्रेमी जोड़ों ने सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे को किस किया।

kiss

प्रदर्शन में लगातार युवाओं की संख्या बढ़ती गई। जिससे विरोध-प्रदर्शन को शांत करने में पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस के जवान प्रदर्शन को शांत कराने का प्रयास करते रहे तो प्रदर्शनकारी घंटों डटकर नारेबाजी करते रहे।

हिंदू सेना व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों ने आगे आकर युवाओं को रोकने की कोशिश की प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की की भी नौबत आ गई।

वहीं सोशल मीडिया पर भी किस ऑफ लव आंदोलन के साथ लोग जुड़ते रहे जा रहे हैं। फेसबुक पर बने पेज से करीब पंद्रह सौ लोग जुड़ गए हैं। किस ऑफ लव मुद्दा फेसबुक पर बहस का मुद्दा बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+