तेलंगाना चुनाव: किशन रेड्डी ने किया ऐलान- BJP सत्ता में आते ही राज्य में मुसलमानों का आरक्षण खत्म करेगी
बीजेपी के सत्ता में आने के बाद मुसलमानों का कोटा करेगी खत्म।
तेलंगाना भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी ने स्पष्ठ रूप से कहा है कि अगर राज्य में भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो मुसलमानों के लिए आरक्षण वापस ले लिया जाएगा। इसके साथ ही एससी, एसटी और बीसी के लिए कोटा बढ़ाने का वादा किया।

जी किशन रेड्डी ने कहा पार्टी 3 नवंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों की रैलियों के साथ अपना अभियान तेज करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रेड्डी ने बताया 3 नवंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों की रैलियों के साथ तेलंगाना राज्य में अपना चुनाव अभियान तेज करेंगे।
इसके साथ ही जी किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी बीसी नेता को तेलंगाना में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएगी। किशन ने दावा किया कि भाजपा का ये एक ऐतिहासिक निर्णय और एक सामाजिक क्रांति है।
याद रहे बीते सप्ताह चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दावा किया था कि अगर भारतीय जनता पार्टी 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्ता में आती है तो भाजपा राज्य में पिछड़ा वर्ग से किसी नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएगी।
शाह ने कहा था गुजरात के गरीब परिवार ताल्लुक रखने वाले नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री हैं और देश को बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि विभिन्न वर्गों के लोग उनकी पार्टी के फैसले की सराहना कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह एक दलित नेता को तेलंगाना का सीएम बनाने के अपने वादे से पीछे हट गए हैं।
बता दें मई 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने मुसलमानों का कोटा खत्म करने का चुनावी वादा किया था, जिसका नतीजा ये हुआ था कि भाजपा को चुनाव में कांग्रेस पार्टी से बहुत करारी हार सहनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications