Kisan Nyay: कांग्रेस की किसानों को '5 गारंटी', चुनाव से पहले राहुल गांधी ने MSP, ऋण माफी समेत किए कई बड़े वादे
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों से कई बड़े वादे किए हैं। राहुल गांधी ने 'किसान न्याय' गारंटी के तहत बृहस्पतिवार एमएसपी पर कानून और 'कृषि ऋण माफी आयोग' बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में कांग्रेस सत्ता में आती है तो स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत एमएसपी को कानूनी दर्जा की गारंटी। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए इसके अलावा भी बड़े कदम उठाए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। इस बीच राजनीतिक दलों ने चुनावी रणनीति को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली है। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से बड़े ऐलान किए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को राहुल गांधी ने किसानों से पांच बड़े वादे किए हैं। एक्स पर राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "देश के सभी अन्नदाताओं को मेरा सलाम! कांग्रेस आपके लिए पांच ऐसी गारंटी लेकर आई है जो आपकी सभी समस्याओं को जड़ से खत्म कर देगी...कांग्रेस का लक्ष्य देश की मिट्टी को अपने पसीने से सींचने वाले किसानों के जीवन को खुशहाल बनाना है और ये पांच ऐतिहासिक फैसले उसी दिशा में उठाए गए कदम हैं।"

किसानों से कांग्रेस के पांच बड़े चुनावी वादे-
Recommended Video
- स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत एमएसपी को कानूनी दर्जा की गारंटी।
- किसानों के ऋण माफ करने और ऋण माफी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी 'कृषि ऋण माफी आयोग' बनाने की गारंटी।
- बीमा योजना में बदलाव कर फसल नुकसान होने पर 30 दिन के भीतर सीधे किसानों के बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने की गारंटी।
- किसानों के हित को आगे रखते हुए नई आयात-निर्यात नीति बनाने की गारंटी।
- कृषि जिंसों से जीएसटी हटाकर कृषि उत्पादों को जीएसटी मुक्त करने की गारंटी।
देश के युवाओं!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 7, 2024
कांग्रेस आपको 5 ऐतिहासिक गारंटियां दे रही है जो आपकी तकदीर बदल देगी।
1. भर्ती भरोसा : 30 लाख सरकारी पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की गारंटी।
2. पहली नौकरी पक्की : हर ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी को एक लाख रू प्रतिवर्ष स्टाइपेंड के अप्रेंटिसशिप की गारंटी।
3. पेपर… pic.twitter.com/jC62VgPKzM












Click it and Unblock the Notifications