बीजेपी से सस्पेंड हुए कीर्ति आजाद के बारे में पढ़ें यह बातें
नई दिल्ली। बुधवार को बीजेपी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने ईमानदार सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। कीर्ति पर पार्टी ने आरोप लगाया है कि वो पार्टी के खिलाफ जाकर काम कर रहे थे। कीर्ति आजाद ने हाल ही में डीडीसीए के घोटालों को लेकर बड़े खुलासे किये थे और अप्रत्यक्ष रूप से वित्तमंत्री अरूण जेटली के खिलाफ बयानबाजी की थी।
बीजेपी से 'आजाद' हुए कीर्ति ने कहा...आगे आगे देखिये होता है क्या?
हालांकि कीर्ति आजाद की छवि एक आक्रामक और ईमानदार छवि वाले नेता की रही है लेकिन इसके बाद भी पार्टी ने उन्हें दंडित किया है।
आईये जानते हैं साल 1983 विश्वकप का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद के बारे में कुछ रोचक और खास बातें..
- कीर्ति आजाद का पूरा नाम कीर्तिवर्धन भगवत झा आजाद है।
- कीर्ति आजाद का जन्म 2 जनवरी 1959 पूर्णिया बिहार में हुआ है।
- कीर्ति आजाद के पिता भगवत झा आजाद बिहार के सीएम रह चुके हैं।
- लेकिन राजनीति में आने से पहले आजाद ने क्रिकेट को अपना करियर चुना।
कीर्ति आजाद के बारे में और बातें जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

आक्रामक खिलाड़ी
कीर्ति आजाद आक्रामक राईट हैंडेड बैटसमैन और ऑफ स्पिनर थे।

विश्वविजेता टीम का हिस्सा
यह विश्वकप 1983 की वीनिंग टीम का हिस्सा थे।

दिल्ली में शिक्षा
आजाद की स्कूली शिक्षा मार्डन स्कूल दिल्ली में हुई थी।

पहला टेस्ट
कीर्ति ने अपना पहला टेस्ट Wellington में खेला था।

यादगार पारी
विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी यादगार पारी खेलने वाले कीर्ति आजाद को पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई शानदार पारी के लिए याद किया जाता है जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिये थे और नाबाद 71 रनों की जोरदार पारी खेली थी।

दरभंगा बिहार से सांसद
क्रिकेट के बाद कीर्ति ने अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा और दरभंगा बिहार से सांसद चुने गये और तीन बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

सुखी वैवाहिक जीवन
आजाद ने पूनम से शादी की और इस शादी से उनके दो बेटे हैं।

दिल्ली की टीम में दोनों बेटे
उनका बड़ा बेटा सूर्यवर्धन दिल्ली की अंडर 17 की टीम से और छोटा बेटा सौम्यवर्धन दिल्ली की अंडर 15 टीम का हिस्सा है।

निलंबन कर दिया
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को बीजेपी के लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया।

डीडीसीए विवाद
डीडीसीए विवाद में कीर्ति ने सार्वजनिक रूप से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर वित्तिय अनियमितताओं का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications