1984 vs 2002 दंगे: भड़की किरण खेर बोलीं..कन्हैया कुमार का जमीर मर गया है
नई दिल्ली। जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर इस बार अनुपम खेर नहीं बल्कि उनकी पत्नी और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर भड़क गई हैं, उन्होंने पहले ट्वीट और बाद में एबीपी न्यूज चैनल पर कन्हैया कुमार को आड़े हाथों लिया है।
अनुपम खेर हैं क्या.. एक अभिनेता..एक नेता या फिर...कुछ और?

1984 के सिख दंगों तथा 2002 के गुजरात दंगों की तुलना करने वाले कन्हैया कुमार के लिए किरण खेर ने कहा कि उनका जमीर मर चुका है इसलिए उन्हें सुध ही नहीं है कि वो कह क्या रहे है। राजनैतिक खर्चे पर पलने वाले कन्हैया कुमार अपने मां-बाप को देखें तब जाकर देश के इन जटिल मुद्दों पर अपनी टिप्पणी करें।
कन्हैया कुमार जैसे लोग सच्चाई से कोसों दूर हैं
किरण खेर ने कहा कि कन्हैया कुमार जैसे लोग सच्चाई से कोसों दूर हैं, उन्हें ये शायद पता ही नहीं कि 1984 के सिख दंगों के मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चला है। किरण खेर ने इससे संबंधित कई ट्वीट भी किये हैं।
Disgraceful statement by @kanhaiyajnusu that 1984 anti Sikh riots were done by mobs and not state sponsored. 1/3
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) 29 March 2016
आपको बता दें कि कन्हैया कुमार ने एक दिन पहले जेएनयू में कहा था कि 84 के सिख दंगे भीड़ से भड़के दंगे थे, जबकि गुजरात दंगों के लिए पूरी तरह से राज्य सरकार जिम्मेदार थी।
Kya aapka zameer bilkul mar gaya hai, Kanhaiya? @kanhaiyajnusu 3/3
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) 29 March 2016












Click it and Unblock the Notifications