किरण रिजिजू ने नागा लोगों का सूत कातकर हाथ से कपड़ा बनाते हुए वीडियो किया शेयर, लोगों बोले 'अविश्वसनीय भारत'

किरण रिजिजू ने नागा लोगों का सूत कातकर कपड़े बनाते हुए वीडियो किया शेयर, लोगों ने कहा 'अविश्वसनीय भारत'

nagaland

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आए दिन अपने नार्थ ईस्‍ट का वीडियो शेयर करते रहते हैं। कभी वो ट्रेडिशनल डांस करते हुए वहां के रंग में रंगे नजर आते हैं, तो कभी नार्थ ईस्‍ट की संस्‍कृति और कला से जुड़े वीडियो शेयर कर दुनिया को यहां के लोगों के हुनर से रूबरू करवाते रहते हैं। रिजिजु ने इस बार नागालैंड के लोकल लोगों का सूत कातते और उससे कपड़ा बनाते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

किरेन रिजिजू ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें नागालैंड के लोग कैसे कपड़े बनाते हैं ये नजर आ रहा है। वीडियो देखकर कई लोग चकित हैं। किरेन रिजिजू ने नागा लोगों के कपड़े कताई का वीडियो साझा ट्विटर पर शेयर किया है ये लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

याद रहे नागालैंड हथकरघा के पारंपरिक उपयोग के लिए विश्‍व प्रसिद्ध है। यहां रहने वाली कई जनजातियों के लोग आज भी पारंपरिक बैकस्ट्रैप लूम का उपयोग करके कपड़ों का उप्‍पादन करते हैं। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने जो वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि नागालैंड के लोग इस कपड़े को कैसे बनाते हैं।

वीडियो में ट्रेडिशनल ड्रेस में महिलाएं घेरा बनाकर बैठी हुई नजर आ रही है। उनमें से कुद महिलाएं कपास की गेंदों को विधिपूर्वक साफकर उसमें से रुई निकालते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे एक विशेष प्रकार की धुरी का उपयोग करके साफ किए गए कपास से धागे बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस घेरे में बैठी कुछ महिलाओं का समूह को इन धागों को एक पूरा कपड़ा तैयार करता नजर आ रहा है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ये वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारी नागा बहनों और भाइयों पर बेहद गर्व है। इसके साथ हैशटैग के साथ नागालैंड, IncredibleIndia, NorthEast , भारत का आकर्षक गांव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+