'टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को सही ढंग से..', कानून मंत्री किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर जोरदार तंज
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान के दौरान राहुल गांधी की "भारतीय लोकतंत्र पर हमला" टिप्पणी पर उनकी आलोचना की है।

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने हाल ही में भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हुए सवाल उठाए थे। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर निशाना साधा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने भुवनेश्वर में केंद्रीय सरकार के विधि अधिकारियों के सम्मेलन में राहुल गांधी के विदेश में दिए भाषणों पर सवाल उठाए। किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, ''आजादी के नाम पर अगर हर कोई स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा तो कानून-व्यवस्था का क्या होगा। कोई भी राजनीतिक दल न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सवाल नहीं उठा सकता। न्यायपालिका को कभी भी विपक्षी दल की भूमिका निभाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकताा।''
मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, ''भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है। और भारतीय न्यायपालिका को कभी भी विपक्षी दल की भूमिका निभाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। कोई भी भारतीय लोकतंत्र पर सवाल भी नहीं उठा सकता क्योंकि लोकतंत्र हमारे खून में दौड़ता है।''
Indian Judiciary is independent. And Indian Judiciary can never be forced to play the roles of opposition Party. No body can even question Indian democracy because democracy runs in our blood.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) March 4, 2023
A short clip of my remarks at Central Govt Law Officers Conference at Bhubaneswar pic.twitter.com/fSqrUo5qu4
कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, ''इन गिरोहों को भारत विरोधी विदेशी संस्थाओं का भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए सक्रिय समर्थन मिलता है। व्यवस्थित रूप से वे भारतीय लोकतंत्र, भारतीय सरकार, न्यायपालिका और रक्षा, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियों जैसे सभी महत्वपूर्ण अंगों की विश्वसनीयता पर हमला करेंगे।''
किरण रिजिजू ने कहा, ''टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को बेहतर ढंग से समझना चाहिए कि भारत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महान कायाकल्प की यात्रा पर निकल पड़ा है। हम भारत के लोग उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।''












Click it and Unblock the Notifications