गुरदासपुर में किसी को बंधक नहीं बनाया गया है: रिजिजू

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कहा कि पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर कस्बे में हुए आतंकवादी हमले में किसी को बंधक नहीं बनाया गया है।

हमले के बाद संवाददाताओं से बातचीत में रिजिजू ने कहा कि उन्होंने पंजाब के पुलिस प्रमुख से बात की है, जिन्होंने उन्हें बताया कि किसी को भी बंधक नहीं बनाया गया है।

हमले को 'गंभीर' करार देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा, "चूंकि हमला गंभीर है और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है, हम इससे जुड़ी बहुत सी जानकारियों का खुलासा फिलहाल नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा, "सभी सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। हर कोई सतर्क है। यदि आवश्यकता हुई तो कोई भी और हर कोई घटनास्थल के लिए रवाना होगा।"

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो और सेना के जवानों ने दीनानगर में आतंकवादियों के खिलाफ साथ मिलकर अभियान शुरू कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+