किरण कुमार की कोविड 19 की रिपोर्ट आई निगेटिव, एक्टर ने बोली ये बात
किरण कुमार की कोविड 19 की रिपोर्ट आई निगेटिव, एक्टर ने कहीं ये बात
मुम्बई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता किरण कुमार पिछले दिनों कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। लेकिन अब संक्रमण के 14 दिनों बाद अभिनेता किरण कुमार की कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। मालूम हो कि ये उनका कोरोना संक्रमण का तीसरी बार टेस्ट लिया गया था जो निगेटिव आया हैं। मीडिया में अपनी रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना देते हुए किरण कुमार ने कहा कि "टेस्ट के नेगेटिव आने से मैं बेहद खुश हूं. मेरा परिवार अभी भी होम क्वारंटीन के नियमों का सख्ती से पालन कर रहा है।

मालूम हो कि किरण कुमार हिंदी फिल्मों ही नहीं गुजराती व कई भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी आदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। अपने स्वस्थ्य होने की खबर मीडिया में शेयर करते हुए किरण कुमार ने कहा कि मुझे कभी नहीं लगा था कि रोजाना तमाम तरह की सावधानियां बरतने के बाद मैं भी कभी कोराना का शिकार हो जाऊंगा। मैंने ये भी नहीं सोचा था कि पूरी तरह से सैनेटाइज किए जाने के बावजूद मेरे घर पर कोरोना अपनी जगह बना लेगा। कोरोना से मुक्त हो जाने के मौके पर किरण कुमार ने अपना साथ देनेवाले परिवार के सभी सदस्यों, दोस्तों और कोरोना से लड़ रहे तमाम कोरोना योद्धा को विशेष रूप से धन्ववाद कहा। इस बारे में किरण कुमार ने खुद मीडिया को बताया था कि बीती 14 मई को उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था, इसके बाद से अपने घर पर क्वॉरंटीन हैं, उनका अगला कोविड-19 टेस्ट 25 मई को होना था।

किरण कुमार ने बताया था कि उनके घर पर दो फ्लोर हैं, उनकी पत्नी और बच्चे पहली मंजिल पर रहते हैं और उन्होंने खुद को ऊपर के फ्लोर पर आइसोलेट किया हुआ था। परिवार के साथ फोन पर बात होती है, किरण कुमार ने कहा कि मुश्किल घड़ी है लेकिन सबको इस वक्त सकारात्मक रहने की जरूरत है, किरण ने कहा था कि उन्हें खांसी, बुखार, सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं थी,ना ही उन्हें बोलने और चलने में समस्या हो रही थी लेकिन उन्होंने अपना एक टेस्ट कराया तो पता चला कि उन्हें कोरोना हो गया है।इसके बाद डाक्टर की सलाह को उन्होंने फॉला किया जिसके बाद अब वो कोरोना संक्रमण से निजात पा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications