CPM के पोस्‍टर में सनकी किम जोंग, BJP ने ली चुटकी- कहीं RSS पर मिसाइल न छोड़ दे?

नई दिल्‍ली। केरल में माकपा के एक पोस्टर में उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन की तस्वीर ने सनसनी फैला दी है। इसपर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तंज कसा है। भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि किम जोंग को केरल में CPM के पोस्टर में जगह मिल गई है, इस बात में शक नहीं है कि वे लोग अब केरल में अपने विरोधियों का कत्ल करना भी शुरू कर देंगे। आशा करता हूं कि लेफ्ट पार्टी RSS और बीजेपी के दफ्तर पर मिसाइल दागने की प्लानिंग ना कर रही हो।

CPM के पोस्‍टर में सनकी किम जोंग, BJP ने ली चुटकी- कहीं RSS पर मिसाइल न छोड़ दे?

पोस्टर पर संबित द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद सीपीएम ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीपीएम के जिला सचिव ने कहा कि ये किसी लोकल कार्यकर्ता की गलती से हुआ होगा। हमने जल्द से जल्द ऐसे पोस्टरों को हटवाने को कहा है। किन जोंग उन की नीतियां हमारी पार्टी की नीतियों से मेल नहीं खाती हैं। खबरों के मुताबिक, यह पोस्टर 16-17 दिसंबर को हो रही पार्टी मीटिंग का है, उस मीटिंग में सभी कार्यकर्ताओं को आने के लिए कहा गया है। बता दें कि CPI-M ने इससे पहले कार्ल मार्क्स, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, लेनिन की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया था।

उल्‍लेखनीय है कि केरल में भाजपा-संघ और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच अक्सर खूनी टकराव की खबरें सामने आती रहती हैं। भाजपा केरल में अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाशने के प्रयास में जुटी है। पिछले कुछ दिनों में केरल में बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना सामने आई थीं। इनके खिलाफ बीजेपी वहां जन रक्षा यात्रा भी निकाली थी। यात्रा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने की थी। 3 अक्टूबर को शुरू की गई ये यात्रा 15 दिनों तक चली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+