कपिल शर्मा ने की गुरमीत राम रहीम से गुजारिश, कहा मीडिया के सामने आईए और मिसाल पेश करिए

मुंबई। टीवी एक्टर और सीरियल कॉमेडी नाइट विद कपिल के माध्यम से एक अलग मुकाम हासिल करने वाले किकू शारदा (पलक का किरदार निभाने वाले) को गिरफ्तार किए जाने के मामले में कॉमे‍डी किंग कपिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है। कपिल शर्मा ने ट्वीटर पर डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहिम से गुजारिश की है कि वो मीडिया के सामने आएं।

Comedy Nights With Kapil host Kapil Sharma
कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि "मेरा संत गुरुमीत राम रहीम सिंह जी 'इंसान' से एक निवेदन है कि इस मसले में मीडिया के सामने आए और एक कलाकार जो दुनिया में सिर्फ खुशी बढ़ाने का काम कर रहा है, उसके हक में खड़े होकर पूरी दुनिया में इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश करें। आओ साथ मिलकर शांति और खुशी के लिए काम करें।"

क्यो हुए थे किकू शारदा गिरफ्तार

कॉमेडियन कीकू शारदा उर्फ पलक और लच्छा को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नकल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आपको बता दें कि कीकू ने शो के एक एपिसोड के दौरान ‘एमएसजी-2' के एक सीन पर गलत तरीके से कॉमेडी की थी जिस पर गुरमीत राम रहीम के भक्तों की भावनाएं आहत हो गई थीं। किकु शारदा के को धारा '295 ए' के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

किकू शारदा के समर्थन में उतरे ऋषि कपूर

किकू शारदा का सीनियर एक्टर ऋषि कपूर ने खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह राम रहीम का किरदार अदा करेंगे और देखते हैं कि कौन उन्हें गिरफ्तार करता है। कपूर ने किकू के समर्थन में राम रहीम की फोटो ट्वीट करके कहा, ‘‘मैं एक फिल्म में इस रॉकस्टार (डेरा प्रमुख) का किरदार अदा करूंगा। देखता हूं कौन मुझे सलाखों के पीछे डालता है? आगे बढ़ो कीकू शारदा।''


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+