KIIT में नेपाली छात्रा की आत्महत्या से शुरू हुआ बवाल, सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स, निकाला कैंडल मार्च
KIIT Student Death Protest: भुवनेश्वर के KIIT यूनिवर्सिटी में नेपाली छात्रा की आत्महत्या ने हमारे देश के साथ-साथ पड़ोसी देश को भी हैरान कर दिया है। छात्रा की मौत के बाद KIIT विश्वविद्यालय में मंगलवार शाम को सैकड़ों छात्रों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल के लिए न्याय की मांग की।
यह मार्च उस दर्दनाक घटना के विरोध में था, जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाली छात्र की आत्महत्या की खबर सामने आई थी। विश्वविद्यालय के ही एक छात्र पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया जा रहा है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

छात्रों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि यह केवल एक छात्रा की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए एक चेतावनी है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी सवाल उठाए और मांग की कि सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी छात्र-छात्रा को इस तरह की परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
छात्रों में आक्रोश, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
कैंडल मार्च में शामिल छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि संस्थान को सुरक्षा के मुद्दे पर अधिक पारदर्शी होना चाहिए। एक छात्र ने कहा, "हम चाहते हैं कि एक स्वतंत्र छात्र संगठन बनाया जाए, जो प्रशासन के प्रभाव से मुक्त हो और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करे। हमें यह जानने का हक है कि हमारे विश्वविद्यालय में ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं और इन्हें रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। अगर एक अंतरराष्ट्रीय छात्रा के साथ ऐसा हो सकता है, तो भविष्य में किसी के साथ भी हो सकता है।"
#WATCH | Odisha: Students of the KIIT University in Bhubaneswar hold a candle march in solidarity with the Nepali girl student who died by suicide after being allegedly harassed by a third-year mechanical engineering student of the University. pic.twitter.com/OLp4uk49eR
— ANI (@ANI) February 18, 2025
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाबदेही की मांग की और कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विरोध के दौरान तोड़ा गया सेल्फी पॉइंट
कैंडल मार्च के दौरान कुछ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बने सेल्फी पॉइंट को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि वे इस तरह की घटनाओं को लेकर बेहद आहत और गुस्से में हैं।
बजरंग दल और CPI-M ने भी विरोध प्रदर्शन में शामिल
इस घटना को लेकर केवल विश्वविद्यालय के छात्र ही नहीं, बल्कि विभिन्न संगठनों ने भी नाराजगी जताई। बजरंग दल और CPI-M समर्थकों ने भी भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया और छात्रा के लिए न्याय की मांग की।
बजरंग दल के एक सदस्य ने कहा, "भारत में पढ़ने आई एक विदेशी छात्रा के साथ ऐसा दुर्व्यवहार हुआ, यह देश की छवि को खराब करने वाला है। प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।"
कटक में AIDSO ने किया प्रदर्शन
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) की कटक जिला समिति ने भी कॉलेज चौक पर प्रदर्शन किया। AIDSO के सदस्य अमरेंद्र नायक ने कहा, "हमारे देश में 'अतिथि देवो भवः' की परंपरा है, लेकिन इस घटना ने इस मूल्यों को ठेस पहुंचाई है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में किसी भी विदेशी छात्र या छात्रा के साथ ऐसा न हो।"
SFI ने दी कड़ी चेतावनी
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के ओडिशा संयोजक शुभ्रांशु शेखर ने भी प्रशासन पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे राज्यभर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, "छात्रों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। अगर इस मामले में दोषियों को सजा नहीं मिली, तो हम सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।"
छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता
यह घटना KIIT विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। कई छात्रों और संगठनों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के मामलों को गंभीरता से ले और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।
छात्रों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो विरोध प्रदर्शन और तेज होगा। अब देखना यह है कि विश्वविद्यालय और सरकार इस मामले में क्या ठोस कदम उठाते हैं।
ये भी पढ़ें: KIIT केस: नेपाली छात्रा की मौत पर बवाल, प्रेम-प्रसंग या ब्लैकमेलिंग? हाई-लेवल जांच कमेटी गठित, 5 गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications