बेंगलुरू: इनकम टैक्स अफसर के अगवा बेटे का शव मिला, 6 लोग गिरफ्तार

कुछ दिन पहले शरत ने एक वीडियो में अपने माता-पिता को अपहरणकर्ताओं को 50 लाख रुपये देने को कहा था

नई दिल्ली। बेंगलुरू में अगवा किए गए 19 साल के कॉलेज स्टूडेंट शरत का शव शुक्रवार को एक झील के पास बरामद किया गया। पिछले हफ्ते ही शरत को अगवा किया गया था। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बेंगलुरु: इनकम टैक्स अफसर के अगवा बेटे का शव मिला, 6 लोग गिरफ्तार

कुछ दिन पहले शरत ने एक वीडियो में अपने माता-पिता को अपहरणकर्ताओं को 50 लाख रुपये देने को कहा था। शुक्रवार सुबह उन अपराधियों ने पुलिस को उस जगह के बारे में जानकारी दी, जहां शरत के शव को गाड़ दिया था। आपको बता दें कि शरत के पिता निरंजन कुमार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सीनियर अफसर हैं।

शरत के अगवा किए जाने और हत्या के पीछे निरंजन कुमार के किसी जानकार के होने की बात सामने आ रही है। आपको बता दें कि शरत पिछले हफ्ते अपनी नई बाइक पर घूमने निकला था। दरअसल वह अपने दोस्तों को अपनी नई बाइक दिखाना चाहता था। रास्ते में ही उसे अगवा कर लिया गया था। दो दिन बाद उसके माता-पिता को एक व्हाट्सऐप वीडियो मिला, जिसमें अपहर्ताओं ने अपनी मांगें रखी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+