VIDEO: लिफ्ट बंद होते ही बच्चे के गले में फंसा फंदा, 8 साल की बहन की सूझबूझ ने बचाई जान
नई दिल्ली। हमारा काम आसान बनाने वाली लिफ्ट और एस्किलेटर जैसे मशीनें कई बार बच्चों के लिए कितनी खतरनाक होंगी ये हम सोच भी नहीं सकते। दरअसल तुर्की के इस्तानबुल से ऐसी ही घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ये वीडियो खौफनाक है जहां एक छोटा सा बच्चा लिफ्ट के भीतर कुछ पल के लिए जिंदगी और मौत के बीच झूल जाता है। हालांकि उसकी बहन समय रहते समझदारी दिखाती है और किसी तरह भाई की जान बचा लेती है।

लिफ्ट बंद होते ही फंसी पर झूल गया बच्चा
वायरल वीडियो में दिखता है कि लगभग 3, 4 और 8 साल की 3 बच्चे लिफ्ट की भीतर घुसते हैं। लेकिन 4 साल के लड़के के साथ एक रस्सी का टुकड़ा भी अंदर आ जाता है जिससे शायद खेलते हुए वह गर्दन में अटका लाया था। लिफ्ट ऊपर की ओर जाती है तो रस्सी खिंचती है और उसके साथ बच्चा भी खिंचता है और फांसी पर झूल जाता है। 8 साल की बड़ी बहन ये देखते ही हरकत में आती है और भाई के पांव को हाथों से उठाती है ताकि उसकी गर्दन पर जोर न पड़े और इसके बाद एक हाथ से लिफ्ट का अलार्म दबाती है। किसी तरह भाई के गले से फंदा निकालती है।
आईसक्रीम की ट्रॉली में घुटकर बच्चे की मौत
हाल ही में एक और ऐसी घटना सामने आई थी जब 5 साल के बच्चे को अपनी मासूमियत का खामियाजा जान देकर चुकाना पड़ा। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अपने दोस्तों के साथ लुकाछुपी खेलते-खेलते पांच साल का बच्चा एक आइसक्रीम ट्रॉली में अंदर छिप गया। इसके बाद उसका दम घुटने लगा और मासूम की मौत हो गई। बच्चे का नाम अथर्व गुप्ता(5) है जो नर्सरी में पढ़ता था।

खेलते खेलते गई दो भाईयों की जान
इसी सप्ताह यूपी के रायबरेली में एक परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। अहियरायपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब सौ साल पुराना एक जर्जर मकान धाराशायी हो गया। मकान के पास खेल रहे तीन बच्चे इसके नीचे दब गए। आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचकर मलबा हटाते तब तक दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया था। मृतक बच्चों की चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें- डेढ़ साल की बच्ची के लिए 'वासुदेव' बना पुलिस का जवान, Video वायरल












Click it and Unblock the Notifications