Kichcha Supeep with BJP: कर्नाटक चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे विक्रांत रोना स्टार किच्चा सुदीप

Kichcha Supeep with BJP: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे कन्नड़ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप। पार्टी कल्याण-कर्नाटक में वोटरों को लुभाने के लिए किच्चा सुदीप से कराएगी प्रचार।

Kichcha Sudeep

Kichcha Supeep with BJP: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर एक बार फिर से जीत दर्ज करने के लिए रणनीति को तैयार करना शुरू कर दिया। इसके लिए पार्टी ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है जिनकी मदद से मतदाताओं को लुभाया जा सके। इस कड़ी में पार्टी ने स्टार पॉवर को इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। भाजपा कई कन्नड फिल्म स्टार्स को अपने साथ जोड़ रही है ताकि इनके द्वारा चुनाव प्रचार करके अधिक से अधिक वोटर्स को लुभाया जा सके।

भारतीय जनता पार्टी विक्रांत रोड़ फिल्म के स्टार सुदीप संजीव को अपने साथ जोड़ा है, जिन्हें किच्चा सुदीप के नाम से भी जाना जाता है। सूत्रों की मानें तो भाजपा के साथ जुड़कर किच्चा अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करेंगे। किच्चा सुदीप प्रदेशभर में पार्टी के चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। उन्हें मुख्य रूप से पार्टी कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र में प्रचार के लिए भेज सकती है। बता दें कि किच्चा सुदीप नायका जाति से आते हैं, जोकि प्रदेश की शेड्यूल कास्ट की लिस्ट में शामिल है। नायका जाति का कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र में काफी प्रभाव है। ऐसे में भाजपा किच्चा सुदीप की स्टार पावर का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में वोट को अपनी ओर करने के लिए करना चाहती है।

दिलचस्प बात यह है कि फरवरी माह में कर्नाटक कांग्रेस के मुखिया डीके शिवकुमार ने भी किच्चा सुदीप से मुलाकात की थी। डीके शिवकुमार किच्चा सुदीप के घर पहुंचे थे, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि किच्चा सुदीप कांग्रेस के साथ जुड़ सकते हैं। लेकिन किच्चा सुदीप और डीके शिवकुमार ने बाद में यह साफ किया था कि यह व्यक्तिगत मुलाकात थी, इस मुलाकात के पीछे किसी भीतर तरह की राजनीतिक मंशा नहीं थी।

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को सभी 224 सीटों पर मतदान होगा, जबकि 13 मई को मतों की गणना होगी। कांग्रेस और जेडीएस ने पहले ही उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 124 उम्मीदवार तो जेडीएस ने 93 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवाराज बोम्मई ने कहा कि भाजपा 8 अप्रैल को केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक के बाद उम्ंमीदवारों की लिस्ट को फाइनल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+