KKK- 11 के वरुण सूद क्‍वारंटीन पीरियड में बाइक चलाते दिखे, BMC की प्रतिक्रिया पर दी सफाई

मुंबई। साउथ अफ्रिका में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर सभी कंटेस्टेंट मुंबई वापस आ गए हैं। मुंबई आने के बाद कोरोना गाइडलाइन के तहत सभी कंटेस्‍टेंट्स क्‍वारंटीन हैं। लेकिन वरुण सूद ऐसा न कर विवादों में आ गए हैं। उन्‍हें शनिवार को मुंबई में स्पॉट किया गया था। असल में विदेश से वापस आने के बाद वरुण सूद क्वारंटीन कर रहे हैं ऐसे उनकी तस्वीरें देखकर सवाल उठने लगे। अब इसे लेकर वरुण सूद ने सफाई दी है। वरुण सूद ने बताया कि वह दवाई लेने गए थे। वरुण ने यह भी कहा कि बहुत से लोग सोच रहे हैं कि वह जिम गए थे। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल शॉप उनकी बिल्डिंग के ठीक बाहर ही है।

KKK- 11 के वरुण सूद क्‍वारंटीन पीरियड में बाइक चलाते दिखे, BMC की प्रतिक्रिया पर दी सफाई

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते साउथ अफ्रीका से वापस आने के बाद खतरों के खिलाड़ी के सभी कंटेस्टेंट्स को इंस्टीटूशनल क्वारंटीन में रखा गया है। सिर्फ वरुण सूद और राहुल वैद्य को घर पर क्वारंटीन करने की इजाजत मिली थी। हालांकि बीएमसी अधिकारीयों के अनुसार किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। उनके इस रवैये से बीएमसी के अधिकारी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। बीएमसी की नाराजगी को देखकर लग रहा है कि वरुण पर कार्रवाई हो सकती है।

वरुण सूद कोरोना वैक्सीन लेने चुके हैं और इसलिए उन्हें घर पर क्वारंटीन करने की इजाजत मिली थी। मालूम हो कि कुछ समय पहले खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग पर एक स्टंट के दौरान वरुण सूद को चोट भी लगी थी। ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम की सलाह दी थी। रुण सूद को एयरपोर्ट पर रिसीव करने उनकी गर्लफ्रेंड दिव्‍या अग्रवाल एयरपोर्ट पहुंची थीं। दिव्या उन्हें देखकर इमोशनल हो गईं और मास्क के साथ किस करके वेलकम किया था।

दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्‍ट कर लिखा- मेरा बेबी घर आ गया। इंस्‍टा स्‍टोरी में दिव्‍या ने ये भी बताया कि वरुण उनके लिए ढेर सारे गिफ्ट्स लाए हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में दिव्‍या ने बताया था कि अलग होने पर वह और वरुण अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट करके एक-दूसरे को टीज करते हैं। दिव्या का कहना था कि सबको पता होना चाहिए कि वरुण की गर्लफ्रेंड कौन है और मेरा बॉयफ्रेंड कौन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+