'पूछा कैसे करेंगे Budget Session में सदन का सहयोग?' उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले खड़गे

सदन में बजट सत्र के दूसरे भाग पर चर्चा की शुरुआत से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इसे खड़गे ने एक शिष्टाचार बैठक बताया।

Mallikarjun Kharge meets Jagdeep Dhankhar

संसद के बजट सत्र (Budget Session) का दूसरा चरण कल यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले उपराष्ट्रपति ने अपने आवास पर वार्षिक बजट सत्र के दूसरे चरण को लेकर एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। जिसमें सभी दलों से चर्चा में शामिल होने और सदन के शांतिपूर्ण ढंग से संचालन के लिए सहयोग मांगा गया। सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) से मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने रविवार राज्यसभा के उपाध्यक्षों के एक पैनल के साथ बैठक की। जिसमें केंद्र के वार्षिक बजट सत्र के दूसरे चरण की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस बैठक लेकर पूछे जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "बैठक एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने (जगदीप धनखड़) बजट सत्र के दूसरे चरण को चलाने में सभी को किस प्रकार सहयोग करना चाहिए, इस पर कुछ बातें कीं। कल विपक्ष की बैठक होगी और उसके बाद कांग्रेस बैठक आयोजित करेगी।"

संसद के बजट सत्र की सोमवार से शुरूआत हो रही है। बजट सत्र का ये दूसरा चरण है, जिसमें केंद्र सरकार की प्राथमिकता वित्त विधेयक पारित कराने की होगी। जबकि विपक्षी दल इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा हैं। सत्र की शुरुआत से ठीक पहले विपक्षी दलों के बाद कांग्रेस बैठक करेगी,जिसमें केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, चीन के साथ सीमा गतिरोध, महंगाई, बेरोजगारी और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के मुद्दे पर सरकार को सदन में घेरने के विषय पर चर्चा हो सकती है।

Recommended Video

    MK Stalin ने Indira Gandhi और अपने पिता Karunanidhi से जुड़ा क्या राज खोला ? | DMK | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+