Khan Sir Video: 'अरे बैल कहीं का', बिहार के खान सर ने लगाई पाक पीएम की क्लास, भुट्टो को बताया 'छर्रा'
Khan Sir Viral Video: युवाओं के बीच अपनी दमदार जनरल नॉलेज और मजेदार अंदाज के लिए मशहूर पटना के यूट्यूबर और UPSC-BPSC कोच, खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने खास अंदाज में गंभीर मुद्दों को आसान और हास्यपूर्ण तरीके से समझाने वाले खान सर ने इस बार पाकिस्तान पर जमकर तंज कसते दिख रहे हैं।
उन्होंने न सिर्फ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाए, बल्कि पाकिस्तान की पूरी रणनीति को हास्य और व्यंग्य के मिश्रण से उधेड़ दिया। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को "बैल बुद्धि" (कम अक्ल) और बिलावल भुट्टो जरदारी को "नया छर्रा" कहकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

उनका यह वीडियो भारत द्वारा इंडस वॉटर ट्रीटी (सिंधु जल संधि) को सस्पेंड करने के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है। इसमें उन्होंने दोनों पाकिस्तानी नेताओं की बौखलाहट का मजाक उड़ाते हुए लोगों को जानकारी के साथ-साथ हंसी का भी खूब तड़का दिया है।
ये भी पढ़ें: कौन है ये शख्स? जो जान बचाने पेड़ पर चढ़ा और कर डाली पहलगाम आतंकी हमले की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग
क्या कहा खान सर ने?
खान सर ने सिंधु जल समझौता निलंबित होने के बाद पाक के एक्शन के बारे में बताते हुए पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ के बयान का जिक्र करते हुए कहा, 'अरे बैल बुद्धि, हमें पता है एक्ट ऑफ वार क्या होता है।' उस्क्वे बाद उन्होंने बिलावल भुट्टो को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये उसका नया 'छर्रा' है। भुट्टो का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा, 'जुम्मा-जुम्मा 8 दिन हुआ है राजनीति में आए और कहता है कि भारत से पानी आएगा नहीं तो खून का नदी बहेगा।'
'पावर ग्रिड उड़ाओ, तेल रिफाइनरी तबाह करो'
वीडियो में खान सर ने कहा कि अगर भारत सर्जिकल स्ट्राइक करे तो इस बार उसे पाकिस्तान की बिजली आपूर्ति को निशाना बनाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि वहां के पावर प्लांट और ग्रिड्स पर मिसाइलें दागकर बिजली काट दी जाए। साथ ही, पाकिस्तान की तेल रिफाइनरियों पर हमला कर उसके ईंधन संसाधन भी नष्ट कर देने की बात कही।
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के मुख्य पुलों को उड़ाकर उनके अंदरूनी आवागमन को भी ठप किया जा सकता है। इसके साथ ही कराची पोर्ट की नेवल ब्लॉकेड का जिक्र करते हुए बताया कि यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा बंदरगाह है जहां से 90% समुद्री व्यापार होता है।
1971 की याद दिलाई
खान सर ने 1971 के युद्ध का भी ज़िक्र किया जब ऑपरेशन ट्राइडेंट और ऑपरेशन पाइथन के तहत भारतीय नौसेना ने कराची पर हमला कर पाकिस्तान के तेल भंडार तबाह कर दिए थे। इससे पाकिस्तान को भारी आर्थिक और रणनीतिक नुकसान हुआ था।
सोशल मीडिया पर भी उठी कड़ी कार्रवाई की मांग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर भी आवाजें उठ रही हैं कि भारत को अब पाकिस्तान के खिलाफ इसराइल की तरह कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, पाकिस्तान से भारत आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शायन अली, जिन्होंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है, उन्होंने भी भारत को यही सलाह दी है।
भारत-पाक रिश्तों के बीच बढ़ते तनाव के इस माहौल में खान सर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: कौन है पलवशा मोहम्मद जई खान? जिसने कहा- 'बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना रखेगी', Video देख भड़क उठे लोग












Click it and Unblock the Notifications