Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KGF Chapter 2 Teaser: 'केजीएफ 2' का टीजर रिलीज, 'रॉकी' और 'अधीरा' की धमाकेदार वापसी

नई दिल्ली। KGF Chapter 2 Teaser: कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की केजीएफ (KGF 2) सीरीज के चैप्टर 2 का आज टीजर रिलीज हो गया। इस साल रिलीज होने वाली फिल्म केजीएफ 2 (KGF Chapter 2)के टीजर को सुपरस्टार यश(superstar yash) के जन्मदिन के अवसर पर एक उपहार के रूप में 8 जनवरी को रिलीज किया जाना था। हालांकि इसे पहले ही रिलीज कर दिया गया है। केजीएफ इस साल की सबसे अहम फिल्म मानी जा रही है। टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रख दी है।

KGF Chapter 2 TEASER, makers of the film released the teaser Yash

फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashant Neel) ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर केजीएफ चैप्टर 2 के टीजर का यूट्यूब लिंक भी शेयर कर टीजर आउट की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि, केजीएफ की टीजर लॉन्च से पहले ही लीक हो गया था। वीडियो को 8 जनवरी सुबह 10 बजे के बाद स्टार यश के 35 वें जन्मदिन पर रिलीज किया जाना था। निर्माताओं को वीडियो के लीक होने के कारण आज ही टीजर लॉन्च करना पड़ा।

आपको बता दें कि फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 को 21 दिसंबर 2018 को रिलीज किया गया था, इसलिए फिल्म के दूसरे भाग (KGF चैप्टर 2) के टीज़र रिलीज़ की तारीख और समय की घोषणा 2 साल बाद उसी दिन (21 दिसंबर 2020) की गई थी। इस फिल्म में संजय दत्त, यश, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज संग अन्य स्टार्स ने काम किया है।रॉकिंग स्टार यश की बात करें तो वह स्टाइल में खड़े होकर गाड़ियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

टीजर में रॉकी की मां और उसका बचपन दिखाया गया है। कैसे रॉकी की मां ने उसे पाला, कैसे वो बड़ा हुआ और कैसे उनसे एक वादा किया था, जिसे अब वो पूरा करेंगे। टीजर में एक सांसद के तौर पर रवीना टंडन को देखा जा सकता है। तो वहीं संजय दत्त अधीरा के लुक में नजर आ रहे हैं। होमबेल फिल्म्स ने इस टीजर को रिलीज करते हुए कहा है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स को इस साल सिनेमाघरों में मेगा महत्वाकांक्षी 'केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2 Teaser)' को हिंदी में प्रस्तुत करते हुए अत्यंत खुशी महसूस हो रही है।

फेसबुक ने राष्ट्रपति ट्रंप के अकाउंट को 'अनिश्चितकाल' के लिए किया बैन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+