2019 के संग्राम से पहले विपक्षी दलों की अहम बैठक आज

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले विपक्षी दलों की आज अहम बैठक है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तमाम विपक्षी दल मंथन करेंगे कि कैसे 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए। इसी सिलसिले में डीएमके के मुखिया एमके स्टालिन ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में खुद राहुल गांधी ने ट्वीट करके जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अहम मुद्दों पर चर्चा

अहम मुद्दों पर चर्चा

आज होने वाली बैठक का सबसे अहम विषय आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की रणनीति को तय करना है कि कैसे तमाम विपक्षी दलों को एकजुट किया जाए। साथ ही शीतकालीन सत्र में भाजपा के खिलाफ विपक्ष की रणनीति पर भी इस बैठक में चर्चा होगी। विपक्षी दल के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बैठक में उन तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी जो देश की जनता के लिए अहम है। तमाम विपक्षी दलों के नेता पहले ही इस बैठक के लिए दिल्ली में जुटने लगे हैं।

तमाम नेता होंगे शामिल

तमाम नेता होंगे शामिल

आपको बता दें कि इस बैठक का आयोजन टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने किया है और इसमे कई नेताओं को न्योता दिया है जिसमे मुख्य रूप से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एमके स्टालिन, मायावती, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, पिनारयी विजयन, फारुक अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, शरद पवार, शरद यादव, डी राजा, एचडी देवेगौड़ा शामिल हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अखिलेश और मायावती इस बैठक में शामिल होते हैं या नहीं।

विपक्ष के हौसले बुलंद

विपक्ष के हौसले बुलंद

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है उसके बाद इस बैठक की महत्ता और बढ़ गई है। इन चुनावों में कांग्रेस की मजबूत होती स्थिति आगामी 2019 के चुनाव के लिए विपक्षी दलों की रणनीति को तैयार करने में काफी हद तक मदद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+