गुजरात में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे जॉन केरी
गांधीनगर। गुजरात की राजधानी में सोमवार दोपहर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी उस वक्त एक सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे, जब पाकिस्तान जाने के लिए विमान पकड़ने हवाईअड्डा जा रहे उनके काफिले में शामिल एक वाहन एक हादसे का शिकार हो गया।

गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि केरी के काफिले में शामिल दो कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। महात्मा गांधी सम्मेलन केंद्र में आयोजित सातवें वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे हवाईअड्डा जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह एक मामूली दुर्घटना थी। विदेश मंत्री को अपनी कार से निकलने की जरूरत नहीं पड़ी। काफिले ने यात्रा जारी रखा।
केरी की कार को मामूली रूप से क्षति पहुंची। केरी की कार में पीछे से टक्कर मारने वाली कार को क्षतिग्रस्त होने के कारण काफिले से अलग कर दिया गया। केरी सरदार वल्लभ भाई पटेल हवाईअड्डा पहुंचे, जहां से वह विमान से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए।












Click it and Unblock the Notifications