Wayanad landslide: वायनाड में भूस्खलन ने मचाई जमकर तबाही, क्या होती है लैंडस्लाइड ? क्या हैं सेफ्टी Tips?

What is landslide: केरल के वायनाड में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है, इसके चलते मरने वालों की संख्या 80 से ज्यादा हो गई है तो वहीं सैकड़ों लोग घायल है, जबकि अभी भी काफी लोग मलबे में दबे हुए हैं।

कुदरत की मार का शिकार हुए वायनाड की हालत देखकर पूरा देश सहम गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना को भी तैनात किया गया है, तो वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी केरल सरकार को मदद दी जा रही है।

Wayanad landslide

चलिए विस्तार से जानते हैं कि आखिर भूस्खलन होता क्या है,जिसने वायनाड में मौत का तांडव खेला है।

आपको बता दें कि भूस्खलन (Landslide) एक प्राकृतिक आपदा है जिसमें भारी बारिश की वजह से सड़कें, मिट्टी, चट्टानें नीचे की ओर खिसक जाती हैं, यह घटना आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में होती है और कई बार विनाशकारी साबित होती है।

भूस्खलन हमेशा बरसात की वजह से नहीं होता है

खास बात ये है कि भूस्खलन हमेशा बरसात की वजह से नहीं होता है, कभी-कभी इसके पीछे कारण भूकंप, खनन, सड़क निर्माण या ज्वालामुखी (Volcano) विस्फोट होता है, इसकी वजह से जाम-माल को काफी हानि होती है।

कुछ बातों का विशेष ध्यान रखकर हम नुकसान को कम कर सकते हैं

आम तौर पर प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता है लेकिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखकर आप होने वाले नुकसान को कुछ कम कर सकते हैं।

रोकथाम और सुरक्षा (Prevention and Safety)

  • हर किसी को भूमि का सही प्रयोग करना चाहिए मतलब खेती करने वाली जमीन पर सिर्फ कृषि ही होनी चाहिए।
  • अगर आप पहाड़ों पर रहते हैं तो वहां पर मकान को एक सही तरीके से नक्शे के साथ बनवाना चाहिए।
  • आपके घरों में जल निकासी प्रणाली (Drainage System) बिल्कुल सही होनी चाहिए।
  • भूगर्भीय सर्वेक्षण और तकनीकी उपकरणों का उपयोग करके भूस्खलन का पूर्वानुमान (Landslide Prediction) जानकर सेफ्टी टिप्स अपनाया जा सकता है।

वायनाड की हालत खराब, बढ़ सकती है हताहतों की संख्या

आपको बता दें कि केरल के मुख्य सचिव डॉ. वी. वेणु ने कहा कि वायनाड में अभी भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, 80 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं लेकिन हमें खबर मिली है कि अभी भी कई लोग लापता हैं और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, आज और कल रेड अलर्ट है , NDRF पूरी ताकत से वहां मौजूद है और सेना के जवान वहां पूरी तरह से लोगों को बचाने में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+