दुल्हन की तस्वीरों को पॉर्नोग्राफिक बनाकर सोशल मीडिया पर कर दी पोस्ट

नई दिल्ली। महिलाओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर पेश करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन केरल के एक फोटो स्टूडियो ने शादी के दौरान खींची गई तस्वीरों के साथ जो किया वो बेहद हैरान करने वाला था। फोटोग्राफर ने शादी के दौरान लड़कियों की तस्वीरों को फोटोशॉप की मदद से उसे अश्लील बनाकर सोशल मीडिया और पोर्न साइटों पर अपलोड कर दिया। वेडिंग फोटोग्राफी करने वाले इस स्टूडियों ने दुल्हन के साथ-साथ कपल्स और लड़कियों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे पॉर्नोग्राफिक तस्वीरों में बदल दिया।

 Kerala Shocker: Wedding photos morphed for pornography, CM Vijayan orders vigilance probe

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक कोझिकोड के सदायम शूट एंड एडिट स्टूडियो नाम के वेडिंग फोटोग्राफर ने महिलाओं की तस्वीरों को फोटोशॉप कर पॉर्नोग्राफिक तस्वीरों में बदल दिया और फिर उसे एडल्ट साइटों और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मामला सामने आने के बाद फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके स्टूडियो सील कर दिया है। स्टूडियों के दो मालिकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके के लोग परेशान है। जिन परिवारों ने उस स्टूडियो से शादी की तस्वीरें खिंचवाई थी वो बेहद परेशान है। रिपोर्ट के मुताबिक स्टूडियो के पास 40000 महिलाओं की तस्वीरें है। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार अपराधियों को सख्स से सख्त सजा दिलाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+