केरल: CPM नेता ने गर्भवती महिला को मारी लात, पुलिस ने भेजा जेल

अंटोनियो जो कि पंचायत सदस्य है उसने यह हमला नशे की हालत में किया था। पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है

नई दिल्ली। केरल के कोल्लम में पुलिस ने एक सीपीएम नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीपीएम नेता पर गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने का आरोप है साथ ही सीपीएम नेता ने एक पुलिस वाले पर भी हमला किया था। पुलिस ने तीनों लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में सीपीआईएम के जिला नेतृत्व ने भी आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

केरल: CPM ने गर्भवती महिला को मारी लात, पुलिस ने भेजा जेल

दरअसल ये पूरा मामला रोड रेज का है। खबरों के मुताबिक बताया गया है कि महिला अपने पति के साथ कार से हॉस्पिटल जा रही थी। तब ही रास्ते में सीपीआईएम नेता अंटोनियो की गाड़ी उनकी गाड़ी से टकराई जिसके बाद लड़ाई शुरू हुई। इसी के बीच अंटोनियो ने कथित रूप से महिला को गाड़ी से निकालकर उसके पेट पर लात मारी। अंटोनियो को जब थाने लाया गया तो उसने पुलिसवालों को भी गंदी गालियां दी थीं। वह कह रहा था कि पुलिसवाले उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते क्योंकि राज्य में उसकी पार्टी की सरकार है।

अंटोनियो जो कि पंचायत सदस्य है उसने यह हमला नशे की हालत में किया था। पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। पुलिस ने अंटोनियो को कई धाराओं के तहत झेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+