केरल: बीजेपी ऑफिस में पेट्रोल बम से हमला, जानिए किस पर है शक
ऐसा माना जा रहा है कि सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी के साथ नई दिल्ली में हुई धक्का-मुक्की का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया है।
तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा के जिला समिति कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोग बीजेपी कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंक कर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि उस वक्त कार्यालय में कोई भी मौजूद नहीं था इसलिए किसी भी तरह की जान हानि नहीं हुई।

हालांकि कार्यालय में रखा कुर्सी और अन्य सामान जल गया। बीजेपी के जिलाध्यक्ष एस सुरेश ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे सीपीआई-एम का हाथ है। उन्होंने बताया कि हमला रात में करीब 8.30 बजे हुआ है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस काफी देर से आई।
सुरेश ने बताया कि पार्टी ने जिला में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे का हड़ताल करने का फैसला लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी के साथ नई दिल्ली में हुई धक्का-मुक्की का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया है। आपको बता दें कि नई दिल्ली में सीताराम येचुरी के साथ दो लोगों ने धक्का-मुक्की की थी, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वे हिंदु सेना के सदस्य थे।












Click it and Unblock the Notifications