कैबिनेट मंत्री ने रचाया किसान से विवाह, मुख्यमंत्री के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
कोजीकोड़। केरल में एकमात्र कैबिनेट महिला मंत्री पीके जयालक्ष्मी ने एक किसान से विवाह रचा कर सुर्खियों में आ गयी हैं। केरल के वायनाड में हुए इस विवाह समारोह में आम से लेकर खास लोग शामिल हुए। वहीं इस विवाह की इतनी चर्चा थी कि कई टीवी चैनल वालों ने इस विवाह का लाइव प्रसारण भी किया था।

कैबिनेट मंत्री जयालक्ष्मी का विवाहर सीए अनिल के साथ पारंपरिक हिन्दू आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ। जयालक्ष्मी अनुसूचित आदिवासी और युवामालों की मंत्री हैं। विवाह समारोह में मुख्यमंत्री ओमान चांडी, विपक्ष के नेता वीएस अच्युतानंदन सहित कई मंत्री शामिल हुए।
जयालक्ष्मी का विवाह पारिवारिक मंदिर में शाम को दीप जलाकर पूजा-अर्चना के बीच संपन्न हुआ। वहीं स्टेज पर आने से पहले जयालक्ष्मी ने ओमान चांडी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अनिल और जयालक्ष्मी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे।
जयालक्ष्मी मनंथवाडी से विधायक हैं और कुन्नूर यूनिवर्सिटी से कम्यूनिकेटिव इंगलिश में स्नातक हैं। उन्होंने केएसयू के एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर अपनी राजनैतिक पारी की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि जयालक्ष्मी चौथी ऐसी मंत्री हैं जिन्होंने मंत्री रहते हुए विवाह रचाया हो।












Click it and Unblock the Notifications