ओडिशा, केरल समेत 6 राज्यों में कोरोना केस बढ़ने से केंद्र सरकार चिंतित, भेजी स्पेशल टीम

ओडिशा, केरल समेत 6 राज्यों में कोरोना केस बढ़ने से केंद्र सरकार चिंतित, भेजी स्पेशल टीम

नई दिल्ली, 02 जुलाई: भारत में फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर थम गई है। लेकिन देश के पूर्वोत्‍त्‍तर राज्यों समेत कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों में बढ़े हैं। जिसको लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। केंद्र सरकार ने इन राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्पेशल टीम भेजी है। केंद्र सरकार ने केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर के लिए टीमें भेजी हैं। केंद्र की टीम इन राज्यों में कोरोना को नियंत्रण करने और कम करने के लिए काम करेगी। इन उच्‍च स्‍तरीय टीम में एक क्‍लीनिशियन और एक लोक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ को भी शामिल किया गया है।

coronavirus

केंद्र सरकार ने कहा है कि ये हमारी टीमें राज्यों में जाकर कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे की वजह और चुनौतियों का पता लगाएंगे। ये इस बात को सुनिश्ति करेंगे राज्यों में कोरोना के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा है कि अगर फिर भी राज्यों में किसी तरह की कोई दिक्कत आई तो हम उसे दूर करने की कोशिश करेंगे।

केंद्र सरकार की ये टीम उन 6 राज्यों में कोविड-19 मैनेंजमेंट, टेस्टिंग-ट्रेसिंग और कंटेनमेंट ऑपरेशसंस का भी काम देखेगी। ये टीम राज्यों का अपडेट केंद्र सरकार को देती रहेगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मणिपुर की टीम को नेतृत्व अतिरिक्त डीडीजी और निदेशक ईएमआर डॉ. एल स्वास्तिकरण करेंगे। वहीं अरुणाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व प्रोफेसर एआईआईएच एंड पीएच डॉ. संजय साधुखान करेंगे। त्रिपुरा के लिए एआईआईएच एंड पीएच निदेशक प्रोफेसर डॉ. आरएन सिन्हा करेंगे। ओडिशा के लिए केंद्र सरकार ने पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट ग्रेड II डॉ रुचि जैन को भेजा है। छत्तीसगढ़ के लिए एम्स रायपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिबाकर साहू को भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+