Kerala Now Keralam: अब 'केरलम' के नाम से जाना जाएगा केरल, क्या है इस शब्द का मतलब?
Kerala Now Keralaam: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को बड़ा फैसला किया, उसने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने को हरी झंडी दी है, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जब से भाषा के आधार पर राज्य का निर्माण हुआ, तब से इसकी मांग थी कि केरल का नाम केरलम होना चाहिए,इस मांग को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।'

आपको बता दें कि यह निर्णय राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले लिया गया है नाम बदलने संबंधी यह विधेयक अब केरल राज्य विधानसभा को भेजा जाएगा, जहां इसकी मंजूरी अपेक्षित है।हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी समीक्षा कर कुछ तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया है।
Kerala Now Keralam: केरल प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा था पीएम मोदी को खत
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन चाहते थे कि केंद्र सरकार संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित सभी भाषाओं में राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करे। भारतीय जनता पार्टी के केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 'केरलम' नाम अपनाने की वकालत की। उन्होंने जोर दिया कि 'केरलम' नाम मलयालम भाषा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान से गहरा जुड़ाव रखता है।
Keralam Meaning:'केरलम' शब्द का असली मतलब क्या है?
मलयालम भाषा में 'केरा' का मतलब होता है 'नारियल का पेड़' और 'अलम' का मतलब होता है 'जमीन' या 'भूमि' यानी कि 'केरलम' का अर्थ हुआ 'नारियल के पेड़ वाली भूमि'। नारियल यहां पर बहुतायत में होता है या यूं कहें कि वो राज्य की पहचान को भी बखूबी इंगित करता है।
Kerala: केरल क्यों कहलाता है God's Own Country?
- प्राकृतिक सुंदरता, साक्षरता दर, आयुर्वेद, बैकवॉटर और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के रूप में लोकप्रिय केरल को God's Own Country कहा जाता है।
- ये देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्रों में से एक केरल की सबसे बड़ी पहचान इसके बैकवॉटर हैं।
- खासतौर पर Alappuzha (अलेप्पी) और Kumarakom अपने हाउसबोट अनुभव के लिए जाना जाता है।
- केरल का सबसे बड़ा और लोकप्रिय त्योहार Onam है। जिसमें नौका दौड़ (वल्लम कली), पुक्कलम (फूलों की सजावट) और पारंपरिक नृत्य आयोजित किए जाते हैं।
- Varkala Beach और Kovalam Beach जैसे समुद्र तट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाने जाते हैं। जहां पर सनसेट देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।
- केरल की शास्त्रीय नृत्य शैली Kathakali विश्व प्रसिद्ध है। इसमें रंग-बिरंगे परिधान और मुखौटे का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा मोहिनीअट्टम और कलारीपयट्टू भी यहां की सांस्कृतिक पहचान हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications